Author: Amit Thapliyal

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राज्य में 20 नवंबर को एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी महायुति (Mahayuti Alliance) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के बीच है। NDA नीत महायुति गठबंधन को चुनाव जीतकर एक बार फिर सरकार बनाने का भरोसा है। डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) के बयान से साफ झलक रहा है कि पार्टी आत्मविश्वास से लवरेज है।…

Read More

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या में राम मंदिर और हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर एक और धमकी दी है। प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन की ओर से जारी एक वीडियो में, पन्नू ने 16 और 17 नवंबर को हमले की चेतावनी दी। यह वीडियो कथित तौर पर कनाडा के ब्रैम्पटन में रिकॉर्ड किया गया है और इसका उद्देश्य हिंदू पूजा स्थलों के खिलाफ हिंसा भड़काना बताया जा रहा है। पन्नू की धमकी अपने बयान में पन्नू ने कहा, “हम हिंसक हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे,” जो भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से…

Read More

यूपी में विधानसभा उपचुनाव के बीच राजनीति का पारा हाई हो गया है। सोमवार को कुंदरकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तीखा हमला बोला और साथ ही सीएम योगी को लेकर एक भविष्यवाणी भी की। अखिलेश यादव की भविष्यवाणी अखिलेश यादव ने कहा, “महाराष्ट्र चुनाव के बाद इनकी (सीएम योगी) कुर्सी छीन ली जाएगी। आजकल ये अपनी कुर्सी बचाने के लिए गुस्से में हैं। दिल्लीवालों ने तय कर लिया है कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इनकी कुर्सी बची नहीं रहेगी।”…

Read More

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ घोषित नकद पुरस्कार राशि के फैसले पर आज भी अडिग हैं। शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की और आतंकवादियों के खिलाफ इनामी राशि की घोषणा की। लॉरेंस बिश्नोई पर इनामी राशि बरकरार राज शेखावत ने वीडियो में कहा, “आतंकी लॉरेंस बिश्नोई की पुरस्कार राशि पर हम आज भी कायम हैं और आगे भी कायम…

Read More

पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पुणे के नागरिकों ने अपनी बुनियादी समस्याओं को उजागर करने के लिए एक ‘‘नागरिक घोषणापत्र’’ तैयार किया है, और चुनावी उम्मीदवारों से इन मुद्दों को अपने घोषणापत्रों में शामिल करने का आग्रह किया है। नागरिकों ने नियमित जलापूर्ति, खस्ताहाल सड़क अवसंरचना, अतिक्रमण, यातायात व्यवधान, अव्यवस्थित जल निकासी प्रणाली, ध्वनि प्रदूषण, बिजली की बार-बार होने वाली कटौती, और विकास योजनाओं के सही क्रियान्वयन की आवश्यकता जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। जलापूर्ति और बिजली की समस्याएं प्रमुख मुद्दे दक्षिण पुणे के मोहम्मदवाड़ी और उंद्री क्षेत्र के नागरिकों ने लंबे समय से चली…

Read More

वेस्ट टू एनर्जी मॉडल से बनने लगी है बिजली और खाद ईकोलॉजी और इकोनॉमी संतुलन को लेकर रंग ला रहे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास देहरादून। शहरों में कूड़ा प्रबंधन अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य है। बढ़ते आबादी से शहरों में कूड़ा उत्पादन दिनों – दिन बढ़ रहा है, इस कारण नगर निकायों के सामने, स्वच्छता से लेकर पर्यावरण प्रदूषण की भी चुनौती पेश आ रही है। लेकिन उत्तराखंड के दो निकायों ने अब इस कूड़े से बिजली और खाद उत्पादन शुरू कर, नई राह दिखाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों को इकोलॉजी और…

Read More

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, जिस दौरान सभी की अलमारियों में रखे ऊनी कपड़े निकल जाते हैं।कपकपाती ठंड से खुद को बचाने के लिए महिलायें कपड़ों को लेयर करती हैं, जिसके कारण स्टाइलिश दिखना मुश्किल हो जाता है।हालांकि, आज के फैशन टिप्स में हम आपको 4 तरह की जैकेटों के सुझाव देंगे, जिन्हें पहनकर आप सर्दियों में भी खूबसूरत दिखेंगी।ये जैकेट आपको ठंड से बचाएंगी और स्टाइलिश लुक भी देंगी। डेनिम जैकेट जब बात जैकेट की आती है, तो सबकी जुबान पर पहला नाम डेनिम जैकेट का आता है। यह डेनिम के कपड़े से बनी जैकेट होती है,…

Read More

विस्तारा की टिकट वाले 1,15,000 से ज़्यादा यात्री एयर इंडिया के नाम से भरेंगे उड़ान  नई दिल्ली। मंगलवार से एयरलाइन एयर इंडिया समूह में शामिल हो जाएगी। इस विलय के साथ ही भारतीय एयरलाइन कारोबार में फुल सर्विस एयरलाइन की संख्या घटकर केवल एक रह जाएगी। विस्तारा का संचालन टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम रूप में हो रहा था। अब एयर इंडिया के साथ विलय के बाद नई इकाई में भी सिंगापुर एयरलाइन की 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। विलय के बाद पहले महीने में विस्तारा की टिकट वाले 1,15,000 से ज़्यादा यात्री एयर इंडिया के नाम से…

Read More

नई दिल्ली: कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे गांव में रविवार को दलितों के मंदिर में प्रवेश के बाद एक विवाद उत्पन्न हो गया, जब कुछ ग्रामीण भगवान की मूर्ति को मंदिर से उठा ले गए। यह घटना बेंगलुरु से 100 किलोमीटर दूर स्थित है, और इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। लंबी चर्चा के बाद मिला था मंदिर में प्रवेश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दलितों को कालभैरवेश्वर स्वामी मंदिर में प्रवेश की अनुमति काफी चर्चा और प्रयास के बाद दी गई थी। मंदिर राज्य के बंदोबस्ती विभाग के प्रबंधन में आता है। इस चर्चा का…

Read More

नई दिल्ली। भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 11 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का कार्यकाल मुख्य न्यायाधीश के रूप में छह महीने का रहेगा। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम का प्रस्ताव किया था। चंद्रचूड़ 9 नवंबर, 2022 से अपनी सेवा देने के बाद 10 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। कौन हैं संजीव खन्ना?…

Read More