Author: Amit Thapliyal
झारखंड में झामुमो ने जारी किया ‘अधिकार पत्र’; स्थानीय नीति, आरक्षण और आदिवासी हितों के लिए कई वादे
झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपना घोषणा पत्र जारी किया। झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा जारी इस घोषणा पत्र को ‘अधिकार पत्र’ नाम दिया गया है। इसमें झामुमो ने 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति लागू करने, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण में वृद्धि, तथा सरना-आदिवासी धर्म कोड को लागू करने का वादा किया है। घोषणापत्र में क्या-क्या वादे किए गए? झामुमो ने राज्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन का संकल्प व्यक्त किया है। साथ…
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल ने बोयापति श्रीनु की आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। नंदमुरी और बोयापति का यह चौथा कोलैबोरेशन है. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट किया है। यह अनाउंसमेंट प्रोजेक्ट के पूजा सेरेमनी के दौरान किया गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर बोयापति श्रीनु ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए पूजा सेरेमनी का आयोजन किया. पूजा में फिल्म के लीड एक्टर नंदमुरी रेड कलर का कुर्ता पहनकर पहुंचे। मेकर्स ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया. दोनों ने पूजा में भाग लिया. इस दौरान डायरेक्टर ने अपने…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट
भाजपा की जीत होगी जनता की जीत – कैबिनेट मंत्री रुद्रप्रयाग/अगस्तमुनि। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत अगस्तमुनि मण्डल पहुँचकर नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए प्रचार प्रसार किया । मंत्री रेखा आर्या ने हाट ग्रामसभा में निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा उपासना कर अपना जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत की । आज मंत्री रेखा आर्या ने अगस्तमुनि नगर मण्डल के ग्रामसभा हाट,झटगण,गदनू , फलई और सिल्ला बामड़ गाँवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की। मंत्री रेखा आर्या ने…
बदलते मौसम में अगर आपका भी गला बार-बार सूख रहा है, तो न करें नजरंदाज, हो सकती है ये बीमारियां
इस बदलते मौसम में गला सूखना, आपके शरीर में होने वाली एक सामान्य सी प्रक्रिया है। अक्सर लोगों को बदलते मौसम में इस तरह की समस्या हो सकती है। गर्मी और ठंड के मौसम के कारण इस समस्या का होना काफी आम होता है। लेकिन अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी-पीएंगे तो ये दिक्कते चली जाएंगी है। वहीं, आपको बार-बार गला सूखने की दिक्कत हो रही है? पानी-पीने के कुछ समय बाद फिर से आपका गला सूख जाता है? तो ऐसे लक्षणों को नजरंदाज न करें। ये कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कई दिग्गज हस्तियां रही मौजूद नई दिल्ली/देहरादून। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के 20, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी। पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ…
एक घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती कार सवार सभी छात्र ट्रक ड्राइवर मौके पर हुआ फरार देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे। जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की…
देवस्थानम एक्ट को खत्म किये जाने और 31 जुलाई की दैवीय आपदा के त्वरित प्रबंधन को लेकर सीएम धामी की करी प्रशंसा देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के बीच केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने देवस्थानम विधेयक को खत्म किये जाने और बीते 31 जुलाई को केदारनाथ में आई दैवीय आपदा के त्वरित प्रबंधन के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि देवस्थानम एक्ट को समाप्त करके मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थ पुरोहित समाज, मंदिर के हक हकूक धारियों और केदारघाटी के निवासियों की भावना का सम्मान किया, जिसके…
अमित बैजनाथ गर्ग हाल में केंद्र सरकार ने छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (रूस्क्क) में वृद्धि की है। यह वृद्धि न्यूनतम 130 रु पये और अधिकतम तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल है। गेहूं के एमएसपी में 150 रु पये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई। रेपसीड और सरसों के दाम में प्रति क्विंटल तीन सौ रु पये बढ़ाया गया है। मसूर में 275 रुपये की वृद्धि की गई है। सरकारी दर पर रबी फसलों की खरीद-बिक्री का सत्र अप्रैल, 2025 से शुरू होगा। खास बात यह है कि अधिकतर फसलों की एमएसपी अब लागत के लगभग डेढ़ गुना…
मणिपुर। जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की और मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया। राहत शिविर पर हमला करने की फिराक में थे उग्रवादी बोरोबेकरा में सीआरपीएफ कैंप के पास विस्थापितों के लिए एक राहत शिविर भी स्थित है। सूत्रों के…
मुंबई: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है, और इस चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह चुनावी रैलियों में झूठ फैला रहे हैं और बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने बार-बार बीजेपी पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह से निराधार और गलत है। बीजेपी का आरोप…
