Author: Amit Thapliyal
मुंबई। रिलायंस रिटेल से जुड़ी ब्यूटी रिटेल चेन ‘टीरा’ ने आज मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लक्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। 6200 वर्ग फीट में फैले इस फ्लैगशिप स्टोर में प्रतिष्ठित, वैश्विक ब्रांडों के 15 शॉप-इन-शॉप बुटीक शामिल हैं। जैसे कि डायर, एस्टी लॉडर, यवेस सेंट लॉरेंट, ला मेर, प्रादा और वैलेंटिनो। स्टोर में अल्ट्रा-लक्जरी स्किनकेयर ब्रांड – ऑगस्टिनस बेडर भी शामिल है। जो टीरा स्टोर पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है। इस फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च के मौके पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “भारत में सौंदर्य और विलासिता को फिर से परिभाषित कर…
कई लोगों को सुबह उठने में आलस आता है, जिसके कारण वे दिनभर थकान महसूस करते हैं। ऐसे में काम-काज में मन नहीं लगता और शरीर में दर्द होने लगता है।अगर आपको भी सुबह उठकर थकान होती है, तो अपनी डाइट में ये 5 खाद्य पदार्थ शामिल करें। इनके सेवन से आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी और आप तरो-तजा महसूस करेंगे।इन खाद्य पदार्थों के जरिए आपके स्वास्थ्य का समर्थन होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी। केले केला एक बेहद पौष्टिक फल है, जो ऊर्जा बढ़ाने में योगदान दे सकता है। कई अध्ययनों से सामने आया है कि केले का…
मनोज बाजपेई ने कपकोट गांव में खरीदी है 15 नाली जमीन जांच के दायरे में आयी फिल्म स्टार की जमीन देहरादून। फिल्म स्टार मनोज बाजपेई को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के एक वरिष्ठ राजनेता के प्रभाव में जब उनकी जमीन की रजिस्ट्री की गई तो सारी रिपोर्ट दो दिन में ही पूरी कर दी गई थी। देर शाम रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई थी। मनोज बाजपेई ने 2021 में अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड के कपकोट गांव में लगभग 15 नाली जमीन खरीदी थी। कथित तौर पर इस…
तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने तिलक वर्मा के शतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने शानदार बल्लेबाजी की और 17 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। यानसेन ने महज…
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मंत्री रेखा आर्या ने तेज किया प्रचार, कहा- सनातन विरोधी कांग्रेस को इस बार फिर सबक सिखाएगी केदारनाथ की जनता केदारनाथ मे कमल खिला कर क्षेत्र के विकास में तीसरा इंजन जोड़ेगी जनता अगस्त्य मुनि। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। रेखा आर्या ने आज क्षेत्र के अगस्त्य मुनि नगर मंडल के अंतर्गत कमसाल, जागोठ, मालखी, मणगूह, भटवाड़ी, रूमसी, भौंसाल और चमेली गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर, अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। हमेशा की तरह अपने भाषणों में रेखा…
हरिशंकर व्यास नेपाल एक समय हिंदू राष्ट्र था। दोनों देशों के लोगों के बीच रोटी, बेटी का संबंध था। जनकपुर धाम नेपाल में है, जिसे भगवान राम की ससुराल मानते हैं। पुराने मिथिला राज की राजधानी जनकपुर मानी जाती है। भारत के हजारों हिंदुओं का कारोबार नेपाल में है। सीमावर्ती शहरों का लगभग सारा कारोबार भारत के हिंदुओं के हाथ में है। नेपाल की 80 फीसदी आबादी हिंदू है। लेकिन पहले नीतिगत कारणों से भारतीय लोग नेपाली नागरिकों के निशाने पर आए और उसके बाद भारत के हिंदुओं को भी निशाना बनाया जाने लगा। स्थिति यहां तक पहुंच गई है…
आशा नौटियाल के समर्थन में कालीमठ, बेडुला, ब्यूंखी में नुक्कड़ सभा में महाराज का कांग्रेस पर हमला ऊखीमठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा पूरे विश्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा है आने वाले वाले समय में यात्रा प्राधिकरण का गठन कर चारों धामों की यात्रा सहित अन्य धामों, कावड़ यात्रा, नन्दा देवी राजजात यात्रा, कार्तिक स्वामी यात्रा का…
पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण में किया रात्रिविश्राम मुख्यमंत्री ने भू कानून के साथ ही पलायन निवारण आयोग बैठक की अध्यक्षता की भराड़ीसैंण। उत्तराखंड की घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बिना विधानसभा सत्र के भी चहल पहल नजर आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिन में यहां उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित भू कानून पर विचार विमर्श करने के साथ ही पलायन निवारण आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। वहीं रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं का सुना, इस तरह बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी एक बार फिर प्रदेश के राजकाज का केंद्र बिंदू बनी…
नई दिल्ली: चीन के साथ सीमा पर शांति भले ही बहाल हो, लेकिन भारतीय सेना अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में युद्ध करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया हल्के वजन का टैंक ‘जोरावर’ 2025 में परीक्षण के लिए तैयार होगा। इस लाइट बैटल टैंक का निर्माण डीआरडीओ (DRDO) और लार्सन एंड टूब्रो (L&T) ने मिलकर किया है। महज 25 टन वजन वाला यह टैंक दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से तैनात किया जा सकेगा। हल्के वजन वाले टैंक की आवश्यकता क्यों हुई 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के…
दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधारशिला रखी और राज्य में 12,100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वे प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने के लिए झुकते हुए दिखाई दिए। हालांकि, PM मोदी ने उन्हें रोकते हुए उनसे हाथ मिलाया। यह इस साल का तीसरा मौका है जब नीतीश कुमार ने PM मोदी के पैर छूने की कोशिश की है। पहले भी कर चुके हैं ऐसा इस साल…
