Author: Amit Thapliyal
चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम
नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। भारत ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत रनों के हिसाब से यह दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी शिकस्त है। इससे…
केदारनाथ में विराट जीत की ओर बढ़ रही है भाजपा, जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी बहन आशा नौटियाल – रेखा आर्या हार देख हताश हो गई है कांग्रेस, केदारनाथ में भाजपा की जीत यहां हुए विकास को समर्पित होगी – रेखा आर्या अगस्त्य मुनि। ज्यों ज्यों केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख़ नज़दीक आ रही है वैसे ही क्षेत्र का सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्य मुनि नगर मंडल के गांव पठालीधार कोट, डांगी, और गिवाला में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नुक्कड़ सभाएं कर, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार…
हर साल ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा – मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विज्ञान में क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित कराए जाने की घोषणा की। उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान को आवश्कता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आदि गौरव महोत्सव में विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी संस्कृति को जाना। देशभर से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति…
एस. सुनील ट्रंप का एक और भाषण जो भारत में बहुत प्रसारित हुआ उसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया। ट्रंप ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है वह बर्बर है। दुनिया का कोई नेता, जब बांग्लादेश में प्रताडि़त हो रहे हिंदओं के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ तो ट्रंप हुए। क्या यह कोई मामूली बात है? क्या इस पर भारत के लोगों को खुशी नहीं मनानी चाहिए? डोनाल्ड ट्रंप लौट आए हैं। अमेरिका के इतिहास में 131 साल में वे पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने कमबैक किया है। चार साल…
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के बांसेरा उद्यान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर केन्द्रीय शहरी कार्य एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल, दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने का ऐतिहासिक निर्णय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की…
भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और विकास की ओर कदम बढ़ाते हुए, जीईओ इंडिया 2024 का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज ग्रेटर नोएडा में भारत के प्रमुख ‘दक्षिण एशियाई भूविज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी जियो इंडिया 2024’ का उद्घाटन करते हुए कहा, “ऊर्जा आज आर्थिक वृद्धि और विकास का आधार स्तम्भ बन गई है।” उन्होंने कहा कि भारत जैसी विशाल अर्थव्यवस्था में, ऊर्जा की बढ़ती मांग के साथ यह क्षेत्र अत्यधिक महत्व रखता है। पुरी ने सम्मेलन में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका और इसकी बढ़ती मांग पर जोर देते हुए कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के अनुरूप ऊर्जा की खपत तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने सम्मेलन के आयोजन…
श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकार को पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवादित मामले के मुख्य पक्षकार को पाकिस्तान से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 13 नवंबर की रात करीब 9:36 बजे पाकिस्तान के एक नंबर से भेजे गए मैसेज में 19 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट और 20 नवंबर को पक्षकार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस गंभीर मामले की सूचना श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार आशुतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने एसटीएफ और एटीएस को जांच सौंपी है। साथ ही मथुरा पुलिस भी…
झारखंड चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आज महगामा में कार्यक्रम था। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बेरमो के लिए प्रस्थान कर रहे थे, कि इसी बीच उनके हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई। पौने घंटे तक रोका गया राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को करीब पौने घंटे तक रोके जाने को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर आरोप…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार कठोर कदम उठा रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज से ग्रैप-3 के सख्त नियम लागू होने के साथ ही मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों के कार्य समय में बदलाव करते हुए कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर कार्यालय पहुंचने का आदेश दिया है। इस फैसले का उद्देश्य राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटना और सड़क पर वाहनों की भीड़ को कम करना है, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। आज दिल्ली का AQI क्या…
भारत की अर्थव्यवस्था इस समय वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मजबूत स्थिति में है। मूडीज रेटिंग्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में आशावादी भविष्यवाणी की है। मूडीज के अनुसार, 2024 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जो एक शानदार प्रदर्शन होगा। इसके बाद 2025 में यह दर 6.6 प्रतिशत और 2026 में 6.5 प्रतिशत तक रहने की संभावना जताई गई है। अर्थव्यवस्था की मजबूती के संकेत मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिर और ठोस वृद्धि देखी जा रही है, जो घरेलू खपत, निवेश और विनिर्माण गतिविधियों में सुधार से…
