Author: Amit Thapliyal
नई दिल्ली। परमाणु हथियार दुनिया के सबसे खतरनाक और घातक हथियार माने जाते हैं। इनका उपयोग इतिहास में अब तक केवल एक बार हुआ है, जब द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के दो शहरों, हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे। इस विनाशकारी घटना के बाद से, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल और नियंत्रण को लेकर सभी देशों ने अपनी-अपनी नीतियां विकसित की हैं। भारत के संदर्भ में, क्या प्रधानमंत्री सीधे तौर पर परमाणु हमले का आदेश दे सकते हैं? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं। प्रधानमंत्री के पास नहीं है “न्यूक्लियर बटन” भारत में प्रधानमंत्री…
बिना प्रोटोकॉल – बिना सुरक्षा के गैरसैण पहुंचे धामी, करेंगे रात्रि प्रवास गैरसैण का यह दौरा बिना किसी सरकारी कार्यक्रम या विधानसभा सत्र के, इस बात का प्रतीक है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को लेकर न केवल सजग हैं, बल्कि उन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं गैरसैण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंवाद के बाद बिना किसी प्रोटोकॉल व सुरक्षा के अचानक गैरसैण पहुंच गए। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित आगमन की खबर जैसे ही गैरसैंण के अधिकारियों को मिली, वे हैरान रह गए। यह इसलिए भी खास…
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। इस घटना की जानकारी नवाब मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की। फेसबुक पर की पोस्ट, लोगों को किया सतर्क नवाब मलिक ने फेसबुक पर लिखा, “मेरा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। कृपया अगली सूचना तक मेरे अकाउंट से किए गए किसी भी पोस्ट या संदेश पर भरोसा न करें।” उन्होंने…
रांची। अयोध्या लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार का दर्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया भाषणों में साफ झलक रहा है। झारखंड के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने न केवल अयोध्या की हार पर अपना दुख प्रकट किया, बल्कि जनता को एकजुटता का संदेश भी दिया। अयोध्या की हार पर छलका दर्द सीएम योगी ने कहा, “अगर अयोध्या में हिंदू नहीं बंटा होता, तो हमें अपमान नहीं झेलना पड़ता।” उन्होंने लोगों से जाति और धर्म के नाम पर बंटने से बचने का आग्रह करते हुए कहा, “हमें बंटना नहीं है,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” नारे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा जवाब दिया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस को “निचले स्तर की” बताया और कांग्रेस पर देश को घोटालों से लूटने का आरोप लगाया। राहुल गांधी पर संबित पात्रा का कटाक्ष संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने “सेफ” के अर्थ को तोड़-मरोड़कर पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बार-बार देश की तिजोरी में सेंध मारी है, और उनकी सोच तिजोरी…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता दिलाई। खट्टर बोले- दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव कैलाश गहलोत के BJP में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा, “यह दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। आपने भाजपा में शामिल होने से पहले PM मोदी और पार्टी के काम को देखा होगा। मैं आपका पार्टी में स्वागत करता हूं।”…
पर्यटन मंत्री ने किया विश्व व्यापार मेले में प्रतिभा कर रहे प्रदेश के शिल्पियों के स्टालों का निरीक्षण देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर उत्तराखंड पर्यटन सहित अन्य विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 42वें विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर पैवेलियन हॉल नं-5 का भ्रमण कर वहां स्थित उत्तराखंड पर्यटन, सहित जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी…
केदारनाथ उपचुनाव- कांग्रेस के षड्यंत्र की खुल चुकी है पोल, शराब बांटने मे हुई बेनकाब केदार घाटी मे विकास और सनातन के सरंक्षण को जनता देगी मत- जोशी देहरादून। भाजपा ने दावा किया है कि मोदी-धामी के काम और आशा के नाम पर, केदारघाटी रिकॉर्ड मतों से अपनी दीदी को चुनने जा रही है।जनता, विकास और सनातन संरक्षण के पक्ष में वोट करेगी और चुनाव जीतने के लिए पवित्र धामों की छवि खराब करने और मौलानाओं से फतवा लेने वालों को सबक सिखाएगी। गुटबाजी के शिकार, कांग्रेस नेता और उम्मीदवार सभी जनाक्रोश के चलते अपना बोरिया बिस्तर समेट चुके हैं।…
विद्यालयों में दूर होगी विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की कमी शिक्षा मंत्री डा. रावत के निर्देश, अतिथि शिक्षकों को शीघ्र दें तैनाती देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग में 157 और अतिथि शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की जायेगी। इन शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों को जनपदवार शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दे दिये हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के…
योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 19 नवंबर से शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी मंगलवार पूर्वाह्न को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी तथा रावल धर्माधिकारी वेदपाठी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेंगे पांडुकेश्वर/ जोशीमठ । विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बीते कल रविवार 17 नवंबर रात्रि को शीतकाल हेतु बंद होने के बाद आज सोमवार प्रात: सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा बदरी विशाल के उदघोष के साथ श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी आज दोपहर बाद बदरीनाथ से योग बदरी पांडुकेश्वर मंदिर पहुंच गयी है देव डोलियों…
