Author: Amit Thapliyal
अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर उठाए सवाल, कहा भाजपा नेता मां गंगा की गंदगी के जिम्मेदार
अग्निवीर फौजी को सम्मान दिलाने वाली नहीं, बल्कि सम्मान छीनने वाली योजना है – अखिलेश यादव भाजपा की मुनाफाखोरी और चंदा वसूली की वजह से बढ़ रही महंगाई – अखिलेश यादव हरिद्वार। मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो…
क्या पानी पीने के बावजूद आपकी प्यास नहीं बुझ रही, बार-बार प्यास लगी रहती है, हाइड्रेशन महसूस होता रहता है। अगर ऐसा है, तो ये सामान्य नहीं बल्कि किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है, प्यास लगना सामान्य होता है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो ये शरीर में कुछ गड़बड़ होने का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं कि पानी पीने के बाद भी प्यास लगने से किन-किन बीमारियों का खतरा होता है… पानी पीने के बाद बार-बार क्यों लगती है प्यास 1. पॉलीडिप्सिया पानी हमारे शरीर के लिए…
बाबा मद्महेश्वर की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए किया प्रस्थान रुद्रप्रयाग। पंच केदार में द्वितीय मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज बुधवार को शुभ लग्न पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बाबा मद्महेश्वर की डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। 25 नवंबर को डोली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएगी। बाबा मद्महेश्वर की डोली के अपने मंदिर से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर स्वयं केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग मंगोलचारी पहुंचकर डोली की अगवानी करते हैं। इस वर्ष 22 मई से शुरू हुई द्वितीय केदार…
अब तक प्रधानमंत्री को मिल चुके 19 देशों की तरफ से राष्ट्रीय सम्मान नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गयाना और बारबाडोस में सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा। जहां गयाना में पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान- द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा, वहीं बारबाडोस में पीएम मोदी को प्रतिष्ठित ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले डोमिनिका ने हाल ही में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया था। अब तक प्रधानमंत्री को दुनियाभर में 19 देशों की तरफ से राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
कहा, एक बेहतर चिकित्सक बनने के लिये सकारात्मक सोच भी जरूरी विभागीय मंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों को दिलाई ‘चरक शपथ’ देहरादून। चिकित्सा पेशा का मूल उद्देश्य जन सेवा होना चाहिये इसके अलावा एक बेहतर चिकित्सक बनने के लिये सकारात्मक सोच भी जरूरी है ताकि अपने पेशे में आने के बाद चिकित्सक मरीजों की संवेदनाओं को समझ कर बेहतर उपचार दे सके। इसके लिये एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को इन सभी बातों पर अमल करते हुये अपने आचरण में उतारना होगा ताकि भविष्य में एक सफल चिकित्सक बन सके। यह बात प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं…
90875 मतदाता 6 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह से मतदान शुरू हो गए हैं। इस सीट पर कुल 90875 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 45956 महिला मतदाता प्रत्याशी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के बाद कुल 6 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। जनपद की कुल 173 पोलिंग बूथों पर हो रहे मतदान को लेकर केदारनाथ सीट से 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें भाजपा आशा नौटियाल, कांग्रेस मनोज रावत, उक्रांद आशुतोष भंडारी, पीपीआई(डेमोक्रेटिक)प्रदीप रोशन रूडिया, निर्दलीय त्रिभुवन चौहान व कैप्टेन आरपी सिंह चुनाव…
हरिशंकर व्यास सोशल मीडिया में लगभग सन्नाटा है। यूट्यूब चैनल्स पर भी कोई खास शोर-शराबा नहीं है। मीडिया समूहों ने अपने चैनलों पर झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के बाद ओपिनियन पोल्स प्रसारित किए लेकिन किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया और न किसी ने उनको गंभीरता से लिया। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के आधार पर कोई भी पार्टी जीत का दावा भी नहीं कर रही है। मीडिया समूह खुद ही अपने सर्वेक्षण को लेकर भरोसे में नहीं हैं। सबसे दिलचस्प यह है कि लोकसभा चुनाव के समय तक जो ओपिनियन और एक्जिट पोल में जो बड़े…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। खास तौर पर, पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) और आर्थिक अपराधियों के मुद्दे पर चर्चा हुई। आर्थिक अपराधियों पर भारत का सख्त रुख बैठक के दौरान पीएम मोदी ने ब्रिटेन में शरण लिए हुए नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे आर्थिक अपराधियों का मुद्दा उठाया। भारत लंबे समय से इन भगोड़ों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है।…
दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब, वायु गुणवत्ता AQI 500 के पार, ऑड-ईवन योजना पर विचार दिल्ली सरकार
राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) इस समय ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुकी है। द्वारका, मुंडका, नजफगढ़ जैसे इलाकों में AQI 500 का आंकड़ा पार कर गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली की हवा में सांस लेना अब 50 सिगरेट पीने के बराबर हो गया है। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी के लिए स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। दिल्ली सरकार का प्लान दिल्ली सरकार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए ऑड-ईवन स्कीम और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों पर विचार कर रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “बिगड़ती वायु…
महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से ठीक एक दिन पहले, बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने पालघर जिले में तावड़े पर वोट के बदले नकदी बांटने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। होटल में नकदी बांटने का आरोप कथित तौर पर यह घटना नालासोपारा के विवांता होटल में हुई, जब तावड़े और स्थानीय बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक के बीच बैठक चल रही थी। इस दौरान BVA कार्यकर्ताओं ने होटल में प्रवेश कर नकदी के बंडलों के साथ एक वीडियो…
