Author: Amit Thapliyal
देहरादून पुलिस की अपील—नववर्ष मनाएं सुरक्षित, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई देहरादून। नववर्ष 2026 के अवसर पर पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 30 और 31 दिसंबर के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। खासतौर पर देहरादून से मसूरी जाने वाले मार्गों पर सुचारु यातायात और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सख्त चेकिंग के प्रबंध किए गए हैं। 1. दिल्ली से रुड़की / सहारनपुर से मोहण्ड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान – दिल्ली /रुड़की / सहारनपुर – मोहण्ड- आशारोड़ी – आई0एस0बी0टी0 – शिमला…
हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों…
दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी 2025 में 500 बच्चों ने किया प्रतिभाग 60 मीटर में जुनैद, 600 मीटर में सोनू सबसे तेज दौड़े अंडर 19 बालक एवम् बालिका वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने जीतीं ट्राफियां देहरादून। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, देहरादून के खेल मैदान में दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, पिट्ठू, कबड्डी, मुर्गा झपट, एथलेटिक्स एवं खो-खो जैसी विभिन्न खेल विधाओं…
दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई आग, इलाके में शोक का माहौल मनाडो (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावासी प्रांत में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 16 बुजुर्गों की जान चली गई। यह हादसा मनाडो शहर के एक रिहायशी इलाके में उस समय हुआ, जब वृद्धाश्रम में रह रहे अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, एक मंजिला इमारत में संचालित इस रिटायरमेंट होम में कई बुजुर्ग रह रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि…
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे हालात में मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग या खुले पार्क में व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग और जहरीली हवा फेफड़ों के साथ-साथ दिल पर भी अतिरिक्त दबाव डालती है। हालांकि खराब मौसम के बावजूद फिटनेस से समझौता करना जरूरी नहीं है। सही दिनचर्या और संतुलित खानपान के जरिए घर के अंदर रहकर भी वजन बढ़ने की समस्या से बचा जा सकता है। सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म सामान्य रूप से…
देशभक्ति के जज़्बे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवंत करने आ रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ा एक खास गीत अब सुर्खियों में है। फिल्म के टीजर के बाद से जिस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसका पहला टीजर अब सामने आ गया है। मेकर्स ने न सिर्फ गाने की झलक दिखाई है, बल्कि इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। ‘संदेसे आते हैं’ की नई भावनात्मक पेशकश ‘बॉर्डर’…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि बल्लभ अवस्थी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर हरि बल्लभ अवस्थी का हालचाल जानने गए थे। इसी दौरान देर शाम अस्पताल में उनका निधन हो गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दिवंगत हरि बल्लभ अवस्थी कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य…
विकासनगर। सेपियंस स्कूल विकासनगर में उत्कर्ष नामक शीर्षक पर आधारित वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों और छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालयों को फूलों, ध्वजों और रंगोली से सजाया गया। विद्यालय अध्यक्षा इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक महोदय रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा , स्कूल डायरेक्टर सुश्री रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील कुमार ( चीफ इलेक्शन कमिश्नर उत्तराखण्ड,रिटायर्ड आई ए एस ) गेस्ट ऑफ ऑनर योगेश चन्द्र ( डिप्टी सुपरिटेंडेंट सर्वे ऑफ़ इंडिया ,देहरादून), विजेंद्र कुमार ( ऑफ़िसर , सर्वे ऑफ़ इंडिया देहरादून)विशिष्ट…
रेखा आर्या ने कहा, प्रधानमंत्री का हर संबोधन ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर देहरादून। देहरादून के करनपुर नगर मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संबोधन ऊर्जा, उत्साह व प्रेरणा से परिपूर्ण रहता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज के कार्यक्रम की सबसे उत्साहजनक बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद करते हुए की। उन्होंने कहा…
गणेश गोदियाल का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की दोहराई मांग देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मार्च में शामिल हुए और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता की हत्या सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह सत्ता के संरक्षण में दबाए गए सच का…
