Author: Amit Thapliyal

गणेश जोशी बोले— ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में आयोजित 36वीं युवा संसद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य हमारे…

Read More

पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी को इस जांच की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तमिलागा वेट्री कजगम (टीवीके) की उस याचिका पर आया है, जिसमें पार्टी ने स्वतंत्र जांच की मांग की थी। टीवीके का कहना था कि राज्य पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) पर जनता का भरोसा…

Read More

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी देंगे नियुक्ति पत्र देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही चयनित शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सूबे के…

Read More

कुसुम कंडवाल ने कहा — किसी भी कीमत पर आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के रोशनाबाद के गाँव मे ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को जिंदा जलाने के मामले राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। विवाहिता भारती, जिसकी शादी एक साल पहले अक्टूबर 2024 को आशीष कुमार पुत्र विजय पाल से रोशनाबाद के एक गाँव हुई थी, को ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है। प्राप्त शिकायत के अनुसार पीड़िता की बहन द्वारा जानकारी दी गयी की शादी के शुरुआती महीने सामान्य रहे, परंतु इसके बाद भारती को दहेज…

Read More

प्रभारी सचिवों को जनता से संवाद स्थापित करने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय रहने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मार्गों की मरम्मत और सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का नियमित भ्रमण करें, जनता से संवाद स्थापित करें और सरकार की विकास…

Read More

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जोड़ों और हड्डियों का दर्द तेजी से युवा आबादी को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पहले जहां यह परेशानी केवल बुजुर्गों में आम थी, वहीं अब 25 से 40 वर्ष की उम्र के लोग भी घुटनों और पीठ दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। अनियमित जीवनशैली, घंटों एक जगह बैठे रहना, पोषण की कमी और प्रदूषण जैसी वजहें इसके प्रमुख कारण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थराइटिस (गठिया) जोड़ों में सूजन और दर्द का एक प्रमुख रोग है, जो शरीर की गतिशीलता को प्रभावित करता है। समय रहते ध्यान…

Read More

शिमला बाईपास रोड पर सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास हुआ हादसा, साथी घायल, चालक फरार देहरादून। राजधानी देहरादून में शनिवार रात शिमला बाईपास रोड पर एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमे उनकी  मौत हो गई। हादसा सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास उस समय हुआ जब जितेंद्र अपने साथी ऋतिक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया,…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने कहा — सरकार वनकर्मियों के कठिन हालात और सेवाओं को समझती है, अब दूरस्थ चौकियों पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगी राहत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है। इसी क्रम में वन विभाग के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को अब आवासीय भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे वनकर्मी प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की रक्षा में दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। दूरस्थ और दुर्गम चौकियों पर तैनाती के दौरान…

Read More

पलटन बाजार और प्रमुख मार्गों में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित देहरादून। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा को ध्यान में रखते हुए, देहरादून पुलिस और प्रशासन ने शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाम से बचाव और त्योहारों के दौरान सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। पुलिस के अलावा होमगार्ड और पीआरडी की टीम भी निगरानी में सहयोग करेगी। शिमला बाईपास और हरिद्वार बाईपास…

Read More

हरिद्वार केंद्र से हुआ था परीक्षा का पेपर लीक, सरकार ने परीक्षा रद्द की घोषणा की देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम पेपर लीक प्रकरण के बाद उठाया गया है। जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। 21 सितंबर को प्रदेश में आयोजित इस परीक्षा में करीब 1 लाख 5 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि, हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से पेपर के तीन पेज मोबाइल के माध्यम से बाहर निकल गए थे…

Read More