Author: Amit Thapliyal

दून में भाजपा के सौरभ थपलियाल का मुकाबला कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल से  कोटद्वार में कांग्रेस ने रंजना रावत पर जताया भरोसा देखें सूची, भाजपा ने हल्द्वानी नगर निगम सीट पर गजराज को उतारा देहरादून। दून नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी पद पर कांग्रेस व भाजपा ने छात्र नेताओं पर दांव खेला। कांग्रेस ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल व भाजपा ने डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ थपलियाल को टिकट दिया। उधर, कांग्रेस ने कोटद्वार से रंजना रावत को टिकट दे भाजपा शिविर में हलचल मचा दी। रंजना रावत लंबे समय से सक्रिय नजर आ रही थी।  रंजना के…

Read More

रजनीश कपूर विज्ञापन जगत ने आम जनता के मन में एक बात बिठा दी है कि अंडे शाकाहारी नहीं हैं। अंडे का उपयोग बढ़ाने के लिए इसे प्रोटीन का बढिय़ा स्रेत बताया जाता है। प्रोटीन की मात्रा बहुत सारी शाकाहारी चीजों में भी काफी ज्यादा है पर इस विवाद में नहीं भी पड़ा जाए तो यह तथ्यात्मक रूप से गलत है कि अंडा शाकाहारी है। इसलिए शाकाहारियों के लिए अंडे को लोकप्रिय बनाने के लिए किए जाने वाले प्रचार का उल्टा नारा लगाया जा सकता है – ‘संडे हो या मंडे, कभी न खाओ अंडे’। कोई क्या खाए और क्या…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में चल रही 19वी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में, उत्तराखंड की टीम ने लड़कों और लड़कियों दोनों की टीम स्पर्धाओं में अपने पहले दौर के मैच जीते, डबल्ज़ में उत्तराखंड के लड़कों ने ओडिशा को और उत्तराखंड की लड़कियों ने केरल को हराया। उत्तराखंड टीम ने प्रतिस्पर्धी मैच खेले और केरल और ओडिशा राज्य को हराने के लिए अनुकरणीय सॉफ्ट टेनिस कौशल का प्रदर्शन किया, उत्तराखंड टीम स्पर्धाओं के अगले दौर में गुजरात से खेलेगा। उत्तराखंड के पहले राउंड के विजेता खिलाड़ी टीम के कोच मोहित गोयल, उत्तरेश्वर के साथ।

Read More

पूर्व विधायक शैलेन्द्र भाजपा के टिकट पर कोटद्वार मेयर का लड़ेंगे चुनाव  कांग्रेस के टिकट पर टिकी निगाहें देहरादून। बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कोटद्वार नगर निगम मेयर उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। रविवार को यहां जारी सूची में छह नगर निगम कोटद्वार, हरिद्वार, श्रीनगर,पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व रुद्रपुर के टिकट फाइनल किये गए। शैलेन्द्र का टिकट घोषित होते ही भाजपा के अन्य दावेदारों के कैम्प में मायूसी छा गई है। गौरतलब है कि शैलेन्द्र रावत 2007 में भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से चुनाव जीते थे। 2012 में तत्कालीन सीएम बीसी…

Read More

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है विश्वक सेन की फिल्म ‘लैला’। मास का दास विश्वक सेन अपनी अनूठी भूमिकाओं और विचारोत्तेजक मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में गामी और मैकेनिक रॉकी जैसी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया। अब वह अपनी फिल्म लैला के साथ लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। इस फिल्म में विश्वक सेन कुछ अलग करने की हिम्मत कर रहे हैं। लैला में विश्वक सेन एक महिला की भूमिका निभा रहे हैं और यह उनके सभी प्रशंसकों के लिए दोहरी खुशी होगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर…

Read More

हरिद्वार। सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व मनाया जाएगा, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही पुलिस द्वारा यातायात प्लान भी जारी कर दिया है। यदि आप लोग भी सोमवती स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार आने का प्लान बना रहे है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। सभी लोग घर से बाहर निकलने से पहले यातायात प्लान जरुर देखें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोवाल ने यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चंडी चौक से वाल्मीकि चौक…

Read More

जब हम कुंभ में भाग लेंगे, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का लेंगे संकल्प – प्रधानमंत्री  श्रद्धालुओं को डिजिटल खोया-पाया केंद्र की सुविधा भी मिलेगी – प्रधानमंत्री मोदी  नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब हम कुंभ में भाग लें तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लेकर लौटें। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस समय संगम तट पर भव्य…

Read More

रास्पबेरी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक बेरी है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर विदेशी व्यंजनों में किया जाता है। इसका खट्टी-मीठी स्वाद और लाल रंग किसी भी व्यंजन को आकर्षक बना देता है। इस स्वादिष्ट बेरी से आप कई तरह के मीठे व्यंजन भी बना सकते हैं। आज के लेख में हम आपको रास्पबेरी से बनने वाली 5 भारतीय मिठाइयों की रेसिपी बताएंगे।अगर आपने इन्हें एक बार बनाया तो आप इन्हें बार-बार खाना चाहेंगे। रास्पबेरी गुलाब जामुन आपने गुलाब जामुन कई बार खाए होंगे, लेकिन इस बार रास्पबेरी गुलाब जामुन का स्वाद चखें। इसके लिए मावा और मैदा मिलाकर छोटे गोले…

Read More

द्वितीय कुलपति गोलमेज सम्मेलन-2024 में लिये गये कई अहम निर्णय पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन देहरादून। प्रदेश के राज्यकीय विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों में एनईपी-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित करिकुलम लागू करना होगा। इसके लिये विश्वविद्यालयों को समितियों का गठन कर पाठ्यक्रम तैयार करना होगा। राज्य विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित हो इसके लिये परीक्षा मूल्यांकन प्रकिया को डिजिटलाइज़ किया जायेगा। प्रथम चरण में प्रत्येक विश्वविद्यालय को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके साथ ही मानक पूर्ण करने वाले शासकीय…

Read More

 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा था विमान  दक्षिण कोरियाई नागरिक थे अधिकांश यात्री सियोल। दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से…

Read More