Author: Amit Thapliyal

सिनेमा घरों में भले ही ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी नई फिल्में रिलीज हुई हों, लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ का दबदबा अभी भी कायम है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है। 20वें दिन भी शानदार कमाई फिल्म ने अपने 20वें दिन 12.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले फिल्म ने पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 147.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक का कुल घरेलू कलेक्शन 547.71 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी फिल्म की रफ्तार…

Read More

मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना, श्रद्धालुओं ने दी भावपूर्ण विदाई उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में आज ऐतिहासिक और भावपूर्ण पल देखने को मिला। अन्नकूट पर्व के अवसर पर पूर्वाहन 11:36 बजे विधिविधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने ‘जय मां गंगे’ के उद्घोष के साथ मां गंगा की उत्सव डोली को मुखबा गांव की ओर रवाना होते देखा। अब अगले छह माह तक मां गंगा के दर्शन यहीं मुखबा गांव में ही होंगे। बुधवार…

Read More

एलडीपी की नेता ने बहुमत से हासिल की जीत, संसद में 237 वोट मिले टोक्यो। जापान की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब संसद ने अति-रूढ़िवादी नेता साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना गया। 64 वर्षीय ताकाइची ने ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) की ओर से बहुमत हासिल कर पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की जगह ली। संसद के निचले सदन में हुए मतदान में ताकाइची को 237 वोट मिले, जो 465 सदस्यीय सदन में स्पष्ट बहुमत है। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद ताकाइची ने अपने पहले संबोधन में कहा, “मैं अपने वादे निभाऊंगी, और जापान…

Read More

बीसीसीआई ने की भारत ए टीम की घोषणा नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर मैदान पर लौटने को तैयार हैं। काफी समय तक चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब वह दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे। खास बात यह है कि पंत को इस दौरान भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद से वे लगातार रिहैब में थे। अब वह पूरी तरह फिट हैं और अपने बल्ले…

Read More

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सभी पुलिस कर्मियों को मिलेगा विशेष रजत जयंती पदक देहरादून। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड के दौरान की। पुलिस स्मृति दिवस—शहीदों को श्रद्धांजलि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन 1959 में लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ जवानों की याद में समर्पित है। इस अवसर पर कार्यक्रम में बलिदान हुए…

Read More

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और कैन्ट विधायक सविता कपूर को भी दी दीपावली की बधाई देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के पावन अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी (सेनि) और तीरथ सिंह रावत से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इसके साथ ही कैन्ट विधायक सविता कपूर को भी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सबके जीवन में खुशहाली, उजाला और नई ऊर्जा लेकर आए।

Read More

रूस से तेल आयात पर भारत-अमेरिका के रिश्तों में बढ़ी तनातनी नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत के रूस से तेल आयात का मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार उठा रहे हैं, जिससे मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि ट्रंप ने पिछले पांच दिनों में तीन बार इस विषय को सार्वजनिक रूप से उठाया है, जबकि भारत का विदेश मंत्रालय इस तरह की किसी बातचीत से इनकार कर चुका है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “पिछले पांच दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप…

Read More

मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा देहरादून। दिवाली की रात रोशनी के साथ-साथ आग की घटनाओं ने भी शहर को दहला दिया। सोमवार की शाम से मंगलवार तड़के तक, महज साढ़े छह घंटे के भीतर देहरादून में आग लगने की 12 घटनाएं दर्ज की गईं। सबसे भीषण आग मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी की छत पर लगी। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता और लोगों की जागरूकता से किसी बड़े हादसे को टाल लिया गया। फायर विभाग के मुताबिक, इस बार पिछले वर्ष…

Read More

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ, देहरादून के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से ओएनजीसी प्रबंधन से यह मांग की जा रही है कि मृतक आश्रितों एवं मेडिकल अनफिट घोषित कर्मचारियों के स्थान पर उनके आश्रितों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए। संघ के सदस्यों ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने बार-बार लिखित और मौखिक रूप से प्रबंधन से वार्ता की है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं हो सका है। संघ ने कैबिनेट…

Read More

बीते चार वर्षों में 26,500 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शनिवार को आहूत इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्ष में राज्य में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान…

Read More