Author: Amit Thapliyal
कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को मजबूती, सीएम धामी ने की पुलिस की सराहना देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक की उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा,…
जयराम रमेश बोले—भारत-पाक तनाव पर चीन की मध्यस्थता का दावा चिंताजनक नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने को लेकर चीन द्वारा किए गए मध्यस्थता के दावे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने इन बयानों को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए केंद्र सरकार से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी देश की सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े करती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में स्थिति साफ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख़्त प्रहार, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में दो बड़े निर्माण सील
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नियमों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बिना स्वीकृति एवं मानचित्र के विपरीत किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कदम शहरी नियोजन, जनसुरक्षा तथा सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। प्राधिकरण द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में कुछ भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से किए जा रहे…
‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ग्रैंड फिनाले तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज का आखिरी एपिसोड
लोकप्रिय वेब सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। पांचवें और अंतिम सीजन को लेकर दुनियाभर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लंबे समय से फिनाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कहानी का निर्णायक मोड़ सामने आने वाला है। आइए जानते हैं कि सीरीज का आखिरी एपिसोड कब और कहां देख सकते हैं। भारत में कब और कहां देखें फिनाले ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 कुल आठ एपिसोड में रिलीज किया गया है, जिसे अलग-अलग चरणों में दर्शकों के सामने लाया गया। सीरीज का पहला हिस्सा 26 नवंबर 2025 को रिलीज…
डीजी से लेकर सचिव स्तर तक प्रमोशन, सरकार ने जारी की सूची देहरादून। राज्य सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी करते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक विभाग और गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत कई अधिकारियों को उच्च पदों और वेतनमान में पदोन्नत किया गया है, जिससे प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार वर्ष 2010 बैच के आठ आईएएस अपर सचिवों को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरु, ईवा आशीष…
टनल हादसे के बाद त्वरित रेस्क्यू, सभी घायल सुरक्षित बाहर निकाले गए चमोली।अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के भीतर एक हादसा हो गया। परियोजना की सुरंग के भीतर शिफ्ट परिवर्तन के दौरान दो लोको ट्रेनों के आमने-सामने टकरा जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बड़ी संख्या में मजदूर और कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना पीपलकोटी के समीप मायापुर गांव क्षेत्र में बनी लगभग सात किलोमीटर लंबी सुरंग में हुई। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा संचालित इस परियोजना में सुरंग के भीतर आवाजाही और सामग्री…
स्व. उमेश अग्रवाल की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, मातृ-पितृ भक्ति दिवस में हुए शामिल
सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को बताया समाज की धरोहर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जी.एम.एस रोड, देहरादून में स्व. उमेश अग्रवाल की 66वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित मातृ-पितृ भक्ति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की जयंती पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। स्व. उमेश ने देहरादून में भाजपा विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हमेशा जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखा। उन्होंने प्रांतीय…
नैनीताल जनपद में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन समस्याएं नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के रातीघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने मौके से ही कई विभागीय अधिकारियों को फोन करके जन समस्याओं का निस्तारण कराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश को…
साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए कई मायनों में यादगार रहा। बड़े बजट, नामी सितारों और भव्य प्रचार वाली फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, वहीं इस साल दर्शकों ने यह भी साबित कर दिया कि कहानी और भावनाओं की ताकत किसी भी स्टारडम से बड़ी हो सकती है। रोमांस, ऐतिहासिक और एक्शन जॉनर की कई फिल्में चर्चा में रहीं, लेकिन साल की सबसे बड़ी सफलता एक ऐसी फिल्म के नाम रही, जिसने बेहद सीमित बजट में असाधारण कमाई कर इतिहास रच दिया। छोटी फिल्म, बड़ी उपलब्धि रोमांटिक जॉनर की ‘सैयारा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘तेरे…
नववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं हों, चैकिंग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय- मुख्यमंत्री यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन गश्त एवं अतिक्रमण हटाने पर विशेष फोकस प्रदेश में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्ति एवं शीतकालीन यात्रा प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था के निर्देश देहरादून। 30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए।…
