Author: Amit Thapliyal
कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1205 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ मुख्य अतिथि विधायक झबरेड़ा वीरेन्द्र जाती ने किया शिविर का शुभारंभ “स्वस्थ जीवन ही सर्वोत्तम निवेश है” के संदेश के साथ निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं हरिद्वार: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से हरिद्वार जिले के झबरेड़ा के कैंप कार्यालय, सड़ोली में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1205 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच…
मुख्यमंत्री ने कहा- गुरु नानक देव जी मानवता, समानता और सद्भावना के आदर्श प्रतीक देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी मानवता, समानता और सद्भावना के आदर्श प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन सिद्धांतों से समाज को “एक ओंकार सतनाम” के भाव से जोड़ते हुए सत्य, ईमानदारी और सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि…
गरीबी, पलायन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याएँ आज भी पहाड़ के विकास में बाधक- यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा आबादी घाटी से मैदान की तरफ खिसक रही, विधानसभा में उठा पलायन का मुद्दा देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के विधानसभा सत्र में संबोधन के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश से जुड़े मुद्दों की चर्चा की। 25 साल की यात्रा व प्रदेश की विभिन्न खूबियों का उल्लेख भी किया। कहा कि उत्तराखंड सभी मानकों में एक विशिष्ट प्रदेश है। भौगोलिक दृष्टि से यह राज्य दक्षिण एशियाई क्षेत्र में अपनी सीमाएं नेपाल और तिब्बत से जोड़ता है। उत्तर में गिरीराज हिमालय उत्तराखंड और देश की रक्षा में…
परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। लम्बी बहस और विवादों के बीच आखिरकार यह फिल्म इस शुक्रवार थिएटर्स तक पहुँची। रिलीज़ के बाद अब फिल्म के शुरुआती तीन दिनों की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन का प्रदर्शन फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए शुरुआत की। शनिवार को बिज़नेस में उछाल दिखा और ‘द ताज स्टोरी’ ने लगभग 1.90 करोड़ रुपये बटोर लिए। वहीं रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई लगभग 2.21 करोड़ रुपये…
मुख्यमंत्री बोले– 25 साल की विकास यात्रा को भव्य तरीके से किया जाएगा सेलिब्रेट देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति के सम्बोधन के बाद सीएम धामी ने सीधे एफआरआई का दौरा किया। यहां स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
उत्तराखंड ने अपनी युवा शक्ति और संकल्प के दम पर देश में एक अलग पहचान बनाई- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित राष्ट्रपति ने यूसीसी समेत विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया देहरादून। उत्तराखंड गठन के 25 साल पूरे होने पर सोमवार से विधानसभा में दो दिन का विशेष सत्र शुरू हुआ। इस मौके पर तीन दिवसीय प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित करते हुए राज्य की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी युवा शक्ति और संकल्प के दम पर देश में एक अलग पहचान बनाई है और आने वाले वर्षों में इस पहचान को और मजबूत करना होगा। सत्र…
महिला वनडे विश्व कप 2025- भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम
शेफाली वर्मा बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नई दिल्ली। महिला क्रिकेट इतिहास में भारत ने एक ऐसा अध्याय जोड़ दिया है, जिसकी गूंज सालों तक सुनाई देगी। महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। लगभग पाँच दशकों से चले आ रहे इस टूर्नामेंट में भारत का यह पहला खिताब है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 298 रन बनाकर बड़ा लक्ष्य दिया था। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 246 रन पर ढेर हो गई। भारत की जीत…
पुलिस लाइन में हुई संयुक्त ब्रीफिंग, वीवीआईपी रूट और फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान को मिला अंतिम रूप नैनीताल। नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। तीन और चार नवंबर की वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस विभागों ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सुरक्षा प्लान को फाइनल किया। अधिकारियों ने साफ कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में राजपत्रित अधिकारियों, जिले के सभी एसपी,…
16 दिन तक रिटायर्ड BSF इंस्पेक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा रुद्रपुर। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर के साथ “डिजिटल अरेस्ट” ठगी करने वाले शातिर को गुरुग्राम से दबोच लिया। आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को 16 दिन तक मनोवैज्ञानिक दबाव में रखता रहा और अलग-अलग खातों में 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस अब उससे नेटवर्क और रकम के इस्तेमाल को लेकर पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नैनीताल जिले के बेतालघाट निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने जुलाई में साइबर थाने में शिकायत दी…
सीएम नायडू ने जताया शोक श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। एकादशी के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक धक्का-मुक्की बढ़ने से भगदड़ मच गई। शुरुआती सूचना के मुताबिक 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मंदिर परिसर के…
