Author: Amit Thapliyal
मसूरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मसूरी में 67 किलोमीटर लंबी सिविल लाइन परियोजना स्वीकृत की गई थी। इसके अंतर्गत कैमल बैक रोड के एक 100 मीटर हिस्से में हार्ड रॉक के कारण कार्य…
वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को एकजुटता से करना होगा कार्य – मुख्यमंत्री देहरादून। राज्य में वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए वनाग्नि की पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी विभागों के साथ ही सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और वन पंचायतों का भी वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में सहयोग लिया जाए। वनों में आग लगाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री…
महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल
ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव बैठक में तैयारियों की रुपरेखा पर हुआ मंथन देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों और उसकी रुपरेखा को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में पर्यटन अधिकारियों…
सीएम ने मंजुल के परिजनों को सांत्वना दी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पर पहुंचकर कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को दिवंगत पत्रकार मंजुल मांजिला के परिवारजनों को हर संभव मदद करने और तय प्रावधान के…
अनुपम खेर के हाथ एक और फिल्म लगी है। वे साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ इसमें काम करेंगे। यह जानकारी खुद अनुपम खेर ने साझा की है। मूल रूप से साउथ की इस फिल्म को मैत्री मूवीज के बैनर तले बनाया जाएगा। वहीं, इसके निर्देशन की कमान भी साउथ के लोकप्रिय निर्देशक हनु राव राघवपुडी के हाथ है। अनुपम खेर की यह 544वीं फिल्म है। बोले- भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ के साथ फिल्म अनुपम खेर ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रभास के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, ‘अनाउंसमेंट: यह बताते हुए…
25 वर्षों में पहली बार कोई प्रैक्टिसिंग वकील लड़ रहा देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव देहरादून। प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन, देहरादून बार एसोसिएशन में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है। इस बार के चुनाव में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, क्योंकि 25 वर्षों में पहली बार कोई प्रैक्टिसिंग वकील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। सुरेंद्र कुमार सुन्द्रियाल, जो अपने सौम्य, विकासशील और समाजसेवी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। सुन्द्रियाल ने कहा बार एसोसिएशन के हित में जब सभी…
सीएम ने मंजुल के परिजनों को सांत्वना दी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पर पहुंचकर कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को दिवंगत पत्रकार मंजुल मांजिला के परिवारजनों को हर संभव मदद करने और तय प्रावधान के…
19 विभागों की जिम्मेदारी की गई तय सड़क किनारे किया जाएगा पौधारोपण सड़क हादसे रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नीति के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी स्कूलों में बच्चों को कक्षा एक से पढ़ाई जाएगी सड़क सुरक्षा देहरादून। प्रदेश में सड़क हादसे रोकने के लिए पर्वतीय मार्गों पर सड़क किनारे पाैधराेपण किया जाएगा। नई सड़क सुरक्षा नीति में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। स्कूलों में बच्चों को कक्षा एक से सड़क सुरक्षा पढ़ाई जाएगी। कॉलेज से लेकर आमजन तक जागरूकता के कार्यक्रमों पर भी जोर दिया गया है। किस विभाग को क्या जिम्मेदारी शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा,…
नैनीताल हाई कोर्ट ने छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने का दिया आदेश देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रावधान लागू होने के साथ जगह-जगह किए जा रहे विरोध के बीच प्रकरण नैनीताल हाई कोर्ट में पहुंच गया। नैनीताल हाई कोर्ट ने उत्तराखंड में प्रभावी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रविधानों की चुनौती देती जनहित याचिकाओं पर केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया हैं। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से वर्चुअली पेश भारत सरकार के सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इन याचिकाओं को निर्रथक बताते हुए…