Author: Amit Thapliyal
”सबके लिये स्वास्थ्य“ की परिकल्पना को मिलेगी मजबूती देहरादून। उत्तराखण्ड़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं तक आम जनमानस की पहुंच को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य की विकासोन्मुख नीतियों के अन्तर्गत ”सबके लिये स्वास्थ्य“ की परिकल्पना को और बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने के लिए बजट में भी खास प्रावधान रखे गए हैं। आज पेश हुए बजट में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हेतु 3311 करोड़ 54 लाख 04 हजार का बजट रखा गया है। सबके लिए स्वास्थ्य एक बड़ा लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए सरकार द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26…
दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी – मुख्यमंत्री धामी देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश 1,01,175 करोड़ के बजट को समावेशी और जन सामान्य का बजट बताया है। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश 1,01,175 करोड़ के बजट को समावेशी और जन सामान्य का बजट बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभिव्यक्त संकल्पों से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा…
देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आय व्ययक प्रस्तुत किया गया है। अवस्थापना निर्माण के अंतर्गत पूंजीगत परिव्यय में ₹14763.13 करोड़ का प्रवधान किया गया है, ये अब तक सर्वाधिक है। उत्तराखंड में स्टार्टअप वेंचर फंड के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में महिला, युवा, व्यापारी, नौकरीपेशा, एससी एसटी हर किसी का ध्यान रखा गया है। कुल मिलाकर यह संतुलित और समग्र दृष्टिकोण वाला बजट है। वित्त मंत्री ने जिस तरह नमो थीम पर पूरा बजट तैयार किया वह सराहनीय है। इस बजट से प्रदेश में गतिमान विकास योजनाओं को गति…

विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पिछले छह दिनों में इस फिल्म ने बंपर कमाई की है। फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। जानिए, फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। छठे दिन का कलेक्शन फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छठे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के अपने कलेक्शन को यह फिल्म बरकरार रखे हुए है। दर्शकों की लगातार इस फिल्म में रुचि बनी हुई है। 200 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल…
दिशाहीन है प्रदेश सरकार का बजट- सूर्यकांत धस्माना देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार का वर्ष 2025- 26 का वार्षिक बजट का आकर बेशक एक लाख करोड़ रुपए पार हो गया हो किंतु बजट दिशाहीन है और राज्य के तीन सबसे महत्वपूर्ण विषय रोजगार ,पलायन व महिला शक्तिकरण पर बजट में कोई खास योजना नहीं है यह बात आज प्रदेश सरकार द्वारा पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और रोजगार के अभाव ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं व खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था…
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की और उन्हें इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी। एनएस बिंद्रा ने मुख्य सचिव को बताया कि ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।
देहरादून। आज कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ पुलिस द्वारा धक्की मुक्की की गई जिस दौरान कुछ पुलिस वालों के डंडे उनके पेट पर लगे और महिला पुलिस द्वारा एक के ऊपर एक गिरने के कारण भी ज्योति रौतेला के पेट में चोट लगी, उपचार के लिए उन्हें दून मेडिकल कॉलेज ले गया वहां की सफाई व्यवस्था को देख महिला नेत्रियों ने उन्हें सी एम आई अस्पताल ले जाने के लिए कहा, और ये भी कहा कि अगर दून मेडिकल कॉलेज का ये हाल है। तो स्वास्थ्य मंत्री आपके लिए ये वीडियो साझा…