Author: Amit Thapliyal
ग्लोकल यूनिवर्सिटी का परिसर 12 नवम्बर 2025 को आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से भर उठा, जब तीन दिवसीय “सुदीप्तम् 2025 – आयुष ग्लोबल कॉन्क्लेव” का शानदार उद्घाटन हुआ। ठीक दोपहर 12 बजे सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् डॉ. आशी एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण ने पूरे वातावरण में दिव्यता एवं सकारात्मकता का संचार कर दिया। उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण डॉ. पी. गौरीशंकर (जनरल कन्वीनर, सुदीप्तम् 2025 एवं डीन रिसर्च, ग्लोकल यूनिवर्सिटी) ने प्रस्तुत किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) जॉन फिनबे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में…
घने जंगलों वाले क्षेत्र में गिरा रूसी लड़ाकू विमान मास्को। फिनलैंड की सीमा के करीब स्थित करेलिया क्षेत्र में एक रूसी Su-30 लड़ाकू विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गई। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह एक नियमित प्रशिक्षण मिशन था, जिसके दौरान विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और घने जंगलों वाले निर्जन क्षेत्र में गिर गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान पर कोई हथियार या गोला-बारूद नहीं था। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि विमान नियमित उड़ान के लिए…
दुनिया भर में तेजी से बढ़ते डायबिटीज के मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। भारत में स्थिति और भी गंभीर है, जहां हर साल मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि विशेषज्ञ अब देश को ‘डायबिटीज कैपिटल’ तक कहने लगे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में 10 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज के साथ जी रहे हैं, और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली की गड़बड़ियां—लंबे समय तक बैठे रहना, कम शारीरिक गतिविधि, जंक…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया दीप प्रज्वलन देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एग्रीफेस्ट में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों, कृषि-स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं, छात्रों और कृषि से जुड़े विभागों को एक ही मंच पर लाकर नवाचार, कौशल, उद्यमिता और सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव में…
सतपाल महाराज ने परिवार को तुरंत मुआवजा देने को कहा देहरादून। विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड़ क्षेत्र में बाघ के हमले में रानी देवी की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए उच्च अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महाराज ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर आदमखोर बाघ के विरुद्ध ‘शूट एट साइट’ की अनुमति लेने को कहा है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग को पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा…
गांव वासियों के बीच सीएम धामी ने कहा—टुंडी–बारमौ मेरी जड़ें और मेरी पहचान देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पैतृक क्षेत्र कनालीछीना के टुंडी–बारमौं गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। लंबे समय बाद अपने गांव लौटे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद भावुक और यादगार रहा। उन्होंने बताया कि यही वह स्थान है जहां उनका बचपन बीता, जहां उन्होंने पहली बार विद्यालय का रुख किया और जहां की संस्कृति व परंपराओं ने उनके व्यक्तित्व की नींव रखी। गांव पहुंचने पर बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जबकि महिलाओं और बच्चों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री…
राजधानी का एक्यूआई 404, स्मॉग की चादर से बढ़ी सांस की दिक्कतें नई दिल्ली। राजधानी में ठंड बढ़ते ही हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदूषण लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह दिल्ली धुंध, हल्के कोहरे और स्मॉग की मोटी परत से ढकी रही, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कई जगह लोग मास्क पहनकर निकलते नजर आए। विशेषज्ञों के अनुसार, पराली जलाने की घटनाओं, वाहन प्रदूषण और ठंडी हवा के कारण पीएम2.5 का स्तर तेजी से बढ़ा है। निर्णय सहायता प्रणाली के मुताबिक, दिल्ली के…
सुदूर इलाकों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 287 और नये चिकित्सक मिलेंगे। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिये अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। चयन बोर्ड ने उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। उक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष सुनिश्चित की है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण…
शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्रमोशनल वीडियो शूट कर रहा युवक टिन की छत पर गिरा
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल ऋषिकेश। शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रमोशनल वीडियो शूट कर रहा एक युवक जंप के दौरान संतुलन खोकर नीचे टिन की छत पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद युवक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उसका उपचार कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक दिल्ली का रहने वाला ब्लॉगर है, जो एक प्रमोशनल शूट…
निर्यात प्रोत्साहन मिशन’ और ‘ऋण गारंटी योजना’ से MSME सेक्टर को मजबूती, भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता होगी और सशक्त नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के ताज़ा कैबिनेट फैसले भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता को मजबूत करेंगे और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दो महत्वपूर्ण योजनाओं — ‘निर्यात प्रोत्साहन मिशन’ और ‘निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना’ — को मंजूरी दी गई है, जिनका उद्देश्य भारतीय निर्यात को गति देना और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना है। ‘मेड इन इंडिया’ की…
