Author: Amit Thapliyal
प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे कि तत्काल आदमखोर बाघ को करने के लिए अनुमति ली जाए। जिसकी अनुमति मिलने के बाद अब बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13…
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि “जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है। मंत्री जोशी…
शीतकालीन यात्रा से पहले सरकार सक्रिय, पर्यटन स्थलों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश
सीएम धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ चार घंटे तक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग व अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने रजत जयंती उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप प्रत्येक जिले में कार्यों की…
उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है- मुख्यमंत्री नई दिल्ली। आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आईजीएनसीए के…
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका
उमराह के लिए गए भारतीयों की बस हादसे का शिकार, पीएम मोदी ने जताया दुख; दूतावास अलर्ट पर रियाद। सऊदी अरब में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। उमराह के लिए गए यात्रियों को ले जा रही बस मदीना के पास एक तेल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, 40 से अधिक भारतीय यात्रियों की मौत की संभावना है, जिनमें कई हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। बस और डीज़ल टैंकर की जोरदार टक्कर, आग…
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को समन्वय व व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता मेलों की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिसमें सहकारिता सचिव एवं निबंधक सहकारिता ने विभागीय गतिविधियों, मेलों की तैयारियों सहित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विभागीय मंत्री को अवगत कराया। डॉ रावत ने सभी जनपदों में सहकारिता मेलों से संबंधित तैयारियों, व्यवस्थाओं और समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। सहकारी मेलों में जुटे एक लाख से अधिक किसान, 4 लाख की…
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर ‘आदि गौरव महोत्सव’ में बोले सीएम-जनजातीय समाज देश की असली ताकत
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित आदि गौरव महोत्सव में भगवान बिरसा मुंडा को कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा “आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है। इस तरह के आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं साथ ही समाज के अन्य वर्गों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध कला और संस्कृति से परिचित कराते हैं।” जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा…
देहरादून- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही प्रदेश इलेक्शन कैम्पेंन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के भव्य स्वागत की तैयारी हेतु आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि गणेश गोदियाल 9ः30 बजे नई दिल्ली से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके…
नैनीताल। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद अगली तारीख 2 दिसंबर तय कर दी है। अदालत ने हाईकोर्ट के हटाए जाने वाले आदेश पर लगी अंतरिम रोक को यथावत रखने का निर्देश दिया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बागची की खंडपीठ ने मामले की विस्तृत सुनवाई की। यह याचिका अब्दुल मतीन सिद्दीकी द्वारा दायर लीव-टू-अपील से संबंधित है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट की उस खंडपीठीय व्यवस्था को चुनौती दी है, जिसमें बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे। सुनवाई के दौरान रेलवे, राज्य सरकार और प्रभावित पक्षों…
एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति-स्वास्थ्य-पर्यटन का आधुनिक संगम
सिटी फॉरेस्ट पार्क मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और हरित-शहरी विकास की सोच का परिणाम- बंशीधर तिवारी देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सहस्त्रधारा रोड हैलीपैड के ठीक सामने पर विकसित किया गया सिटी फॉरेस्ट पार्क देहरादून को नई पहचान दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट न केवल देहरादून के जनमानस की पहली पसंद बन रहा है, बल्कि राज्य में आधुनिक हरित-विकास का एक मॉडल भी प्रस्तुत कर रहा है। लगभग 12.45 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह पार्क प्रकृति, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग, मनोरंजन और पर्यटन का अनूठा संगम है। प्रकृति के बीच हंसी-खुशी…
