Author: Amit Thapliyal
रूस ने यूक्रेन पर लगाया नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप मॉस्को। नए साल के पहले दिन रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष और अधिक तीव्र हो गया। रूस ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन हमले में कम से कम 24 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हमला दक्षिणी खेरसॉन प्रांत में नववर्ष समारोह के दौरान हुआ बताया जा रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने रूस के नियंत्रण वाले खेरसॉन क्षेत्र में एक होटल और कैफे को निशाना बनाया, जहां लोग नए…
खेलों से बनेगा स्वस्थ और सशक्त उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा शिक्षा एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 का चैंपियनशिप ट्रॉफी के फ्लैग के मध्यम से ध्वजारोहण कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने 800 मीटर की दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खेल महाकुंभ-2025 की…
‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे हुआ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने बढ़ाया उत्साह
Border 2 Song Ghar Kab Aaoge Release: लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘घर कब आओगे’ आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने फिलहाल गाने का ऑडियो वर्जन जारी किया है, जबकि इसका वीडियो वर्जन आज शाम रिलीज किया जाएगा। गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे और रिलीज के साथ ही यह ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है। चार आवाजों में सजा देशभक्ति का एहसास ‘घर कब आओगे’ सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के आइकॉनिक गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है, जिसे उसी भावनात्मक धुन पर नए…
देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की देहरादून/बीरभूम। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में दर्शन किए। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। मंदिर दर्शन के दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने मां कंकालीतला के चरणों में प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती के कमर (कंकाल) का हिस्सा गिरा था, जिसके कारण यह स्थल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था…
प्रदेश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं पर हुई चर्चा देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। भेंट के अवसर पर दोनों के बीच विकसित उत्तराखंड के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही प्रदेश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में सैनिक कल्याण से…
घुसपैठिए के पास से पाकिस्तानी मुद्रा और चाकू बरामद जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने सतर्कता के चलते एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई नाचना–नोक सेक्टर से सटे सीमावर्ती इलाके में की गई। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति प्रारंभिक जांच में मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा है। हालांकि उसकी वास्तविक स्थिति, मंशा और पृष्ठभूमि की पुष्टि विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण और संयुक्त…
2026 के पहले दिन सामने आया ‘स्पिरिट’ का दमदार फर्स्ट लुक, संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर किया पोस्टर
साल 2026 की शुरुआत सिनेमा प्रेमियों के लिए खास रही। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और सुपरस्टार प्रभास ने नए साल के पहले ही दिन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया। 1 जनवरी की देर रात सामने आए इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पोस्टर में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी का दमदार पहला लुक भी पहली बार सामने आया है। संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर किया पोस्टर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते…
सीपीसीबी की रिपोर्ट में 242 शहरों का आकलन, देहरादून 15 प्रदूषित शहरों में शामिल ऋषिकेश की हवा में राहत, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज देहरादून। राजधानी देहरादून की आबोहवा लगातार बिगड़ती जा रही है। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देहरादून का एक्यूआई 329 तक पहुंच गया, जिससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट में देश के 242 शहरों की वायु गुणवत्ता का…
शहरी सौंदर्यीकरण और हरित क्षेत्रों के विकास पर एमडीडीए का फोकस देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) प्राधिकरण क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए एमडीडीए द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्रों के विकास, सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के क्रम में देहरादून के नींबूवाला क्षेत्र में स्थित शहीद पार्क का विधिवत लोकार्पण विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया। यह शहीद पार्क देश की रक्षा में…
डबल इंजन सरकार 2026 में भी सेवा और सुशासन को देगी मजबूती- सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंग्ल नववर्ष 2026 के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जन-जन के सहयोग से राज्य में डबल इंजन सरकार वर्ष 2026 में भी सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य विकास की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, चाहे वह दूरस्थ पहाड़ी गांव हो या सीमांत क्षेत्र। उन्होंने कहा कि युवाओं को…
