Author: Amit Thapliyal

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब को बधाई दी और आयोजन समिति की सराहना की। समापन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने विजेता टीम दून लायंस और दून सुपर किंग उप विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी…

Read More

तीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले – सीएम केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कई प्रदेशों के समाज कल्याण मंत्री और अधिकारी हो रहे हैं शामिल केंद्रीय मंत्री बोले, नशा की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करें काम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों से बीते एक दशक में देश भर में करीब 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। सोमवार को देहरादून में आयोजित केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित…

Read More

हादसे में दो कर्मचारी लापता फैक्टरी में हुआ लाखों का नुकसान हरिद्वार। इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग पर करीब नौ घंटे बाद जाकर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी निवासी रायसी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में दो कर्मचारी अभी भी लापता हैं। वहीं लाखों का नुकसान हुआ है। सोमवार की सुबह पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान…

Read More

कंकाल की शिनाख्त बंगलुरु निवासी महिला के रूप में हुई हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू जोशीमठ। चमोली में भविष्य बदरी मार्ग पर चांचड़ी में जली हुई कार और उस में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल की शिनाख्त बंगलुरु निवासी महिला के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के साथ रह रहे व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे सुभाईं गांव के सौरभनेगी ने सूचना दी कि चांचड़ी में एक जली हुई कार के अंदर कंकाल है। सीओचमोली मदन…

Read More

सीएम ने डीएम को कहा, जनसेवाओं में सुधार करें देहरादून। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति बनाये रखने और वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सभी जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाय। जनपदों में खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए। बरसात से पहले रिवर ड्रेजिंग और नालों की सफाई की का कार्य पूर्ण किया जाए। जन शिकायतों का जल्द समाधान हो…

Read More

भाजपा के स्थापना दिवस पर आपात काल के सेनानियों का सम्मान देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्ता से लगातार दूर रहकर कुंठित विपक्ष हताशा में, धार्मिक, क्षेत्रीय एवं जातीय भावनाएं भड़काकर प्रदेश में अशांति एवं वे वैमनस्य फैलाने की साजिश कर रहा हैं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारे रहते, ऐसे प्रयास किसी कीमत पर सफल नहीं होंगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकता राज्य के सम्मान और सुरक्षा करने के लिए एकजुट खड़ा है। हम अखंड हैं और अडिग हैं, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए। विकसित राज्य की इस यात्रा के हम सभी…

Read More

500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर मना रहे- सीएम धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ- मुख्यमंत्री पिथौरागढ़। रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को वर्चुअली संबोधित किया। प्रदेश वासियो को राम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभु श्रीराम से समस्त उत्तराखंड वासियों के सुख एवं समृद्धि की…

Read More

खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक से लेकर तेल, नमक, चीनी का प्रयोग कम करने में सहयोग करेंगे होटल कारोबारी देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग के होटल- ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को ना सिर्फ स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, बल्कि होटल कारोबारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग भी कम करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए भी तीर्थ यात्रियों को प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा प्रारंभ होने…

Read More

यूपी। गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम कनावनी चौकी क्षेत्र स्थित ट्रिन टावर्स सोसायटी के टावर एमडी दो की लिफ्ट अचानक फंस गई। लिफ्ट में करीब छह बच्ची मौजूद थीं, जो कंजक खाने जा रही थीं। 26वें फ्लोर से नीचे आते समय तकनीकी खामी की वजह से लिफ्ट झटके के साथ नीचे आना शुरू हुई। इसके बाद दो-तीन फ्लोर नीचे आकर बीच में ही रुक गई। अचानक बच्चों का शोर-शराबा सुनकर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। मेंटेनेंस विभाग कर्मियों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मेंटेनेंस कर्मी को हिरासत…

Read More

देहरादून। जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में जैसी गर्मी मध्य अप्रैल के बाद होती थी, वैसी पहले सप्ताह में हो रही है। शनिवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि, पर्वतीय इलाकों में भी पारा चढ़ने से गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में बारिश कम होने की वजह से अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी तेवर दिखा रही है। हालांकि,…

Read More