Author: Amit Thapliyal
मुख्य सचिव ने कई उच्चाधिकारियों से योजनाओं पर की चर्चा रेल,वित्त, कौशल विकास, जल शक्ति व शिक्षा मंत्रालय से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट पर प्रदेश का पक्ष रखा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से विभिन्न रेेल परियोजनाओं के संबंध में की चर्चा देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिल्ली में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात कर राज्य में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, नई रेल परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन व पूर्ववर्ती प्रस्तावों की प्रगति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से…
यात्रा मार्गों में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए- मुख्यमंत्री सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की अपील सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए हितधारकों के भी लिए जायेंगे सुझाव देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था ऐसे स्थानों पर की जाए जिनके निकट, होटल, धर्मशाला,…
देहरादून/पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय को जहां 361वां स्थान प्राप्त हुआ था, वहीं अब यह 209वें स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन चौहान ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेंट के दौरान दी। कृषि मंत्री ने इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की निरंतर मेहनत और…
ग्रामीण क्षेत्र की 7000 आंगनबाड़ी/सहायिका को नियुक्ति पत्र मई में – रेखा आर्या देहरादून। प्रदेशभर में लगभग 7000 आंगनबाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी और मई की शुरुआत में इन सभी को नियुक्ति पत्र सौंपें जाएंगे। मंगलवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा की। रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की महिला नीति लगभग तैयार कर ली गई है और…
सीएम ने परियोजना के द्वितीय चरण की शुरुआत की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से 9 मोबाइल सांइस लैब की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय परिसर में मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलोकन किया और 09 मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री ने राज्य के चार जिलों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी के लिए मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया था। यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया…
सीएम की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में मैसर्स हेस ग्रीन मोबिलिटी द्वारा उत्तराखण्ड में मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम तकनीक पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया गया। मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम टैक्नोजलॉजी को उत्तराखण्ड में बढ़ावा देने के मकसद से उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन एवं हेस ग्रीन मोबिलिटी, कैरोसेरी हेस एजी व एसएसबी सॉरवीन एंड शेफ़र बाउ एजी के बीच एक एम.ओ.यू हस्ताक्षर किया गया। मुख्यमंत्री ने इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारे जाने की अपेक्षा करते हुए ऐसे प्रयासों को देहरादून की बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी प्रयास बताया।…
राज्य में औषधि नियंत्रण व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत- डॉ. धन सिंह रावत “नई टीम से विभाग को मिलेगी गति और विश्वास” — अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी देहरादून। उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के 18 नवचयनित औषधि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, नवनियुक्त अधिकारी और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ. रावत ने कहा कि औषधि निरीक्षक की भूमिका केवल दवाओं की…
आठ मुकदमे दर्ज, गिरफ्तारियां और सम्पत्ति जब्ती की प्रक्रिया जारी देहरादून। लोनी अर्बन स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी (The Loni Urban Multi State Credit and Thrift Cooperative Society Ltd (LUCC) ) के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी एवं रुद्रप्रयागमें अब तक कुल 8 मुकदमे दर्ज किए गए। इन अभियोगों में अभियुक्तगण द्वारा आम जनता को विभिन्न प्रलोभन देकर धनराशि जमा कराई गई, जिसे बाद में गबन कर लिया गया। इनमें से एक अभियोग में अब तक 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । उनके विरुद्ध आरोप पत्र मा. न्यायालय को प्रेषित…
समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश राष्ट्रीय खेल दिवस तक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शिलान्यास की तैयारी देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एक बार फिर से खुलने जा रहा है। इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आवेदन कुछ दिन और खोलने के लिए निर्देश जारी किए। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कई जनपदों से इस तरह की सूचना आई है कि कुछ खिलाड़ी बच्चे किन्ही वजह…
चारधाम यात्रा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता – सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि जो भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड आए वे चारों धामों के दर्शन करें । चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं हेतु सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति को लेकर सीएम धामी ने बताया कि तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत के दिनों में यात्रा का संचालन थोड़ा कठिन होता है, जिसे लेकर परिवहन एवं पुलिस…
