Author: Amit Thapliyal
राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
सामाजिक न्याय, समानता के पक्षधर बाबा साहेब को याद किया देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने आजीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक एवं समावेशी राष्ट्र की आधारशिला रखी। राज्यपाल ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन…
हरिद्वार में बाबा साहब समरसता स्थल का निर्माण किया जाएगा यूसीसी लागू करने पर अंबेडकर महामंच ने सीएम को सम्मानित किया अंबेडकर की 135वीं जयंती पर हरिद्वार में विशाल रैली में उमड़े लोग उत्तराखण्ड के दलित/अनुसूचित वर्ग/अनुसूचित जनजाति वर्ग के समाज सुधारकों के नाम पर बनेंगे बहुद्देशीय भवन हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच द्वारा हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर हरिद्वार में बी.एच.ई.एल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कि चिलचिलाती धूप…
मक्कूमठ से 30 अप्रैल को डोली करेगी प्रस्थान देहरादून/रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में एक तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि बैशाखी के पावन पर्व घोषित की गई। भगवान तुंगनाथ के कपाट 2 मई को देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिये खोल दिये जायेगें। बैसाखी के पावन पर्व पर मर्केटेश्वर मन्दिर मक्कूमठ में तुंगनाथ जी के तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पंचाग गणना के उपारान्त ग्रीष्म काल के लिये तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। कार्यक्रम के अनुसार भगवान जी की चल विग्रह उत्सव डोली 30 अप्रैल 2025 को मर्केटेश्वर मन्दिर प्रांगण से भूतनाथ मन्दिर मक्कू मैं…
छात्रों के लिए खुशखबरी, योग्यता एवं नौकरी की जरूरत के अनुसार अब खुद-ब-खुद बॉयोडेटा पहुंचेगा कंपनी तक
नई तकनीक के प्रति छात्रों में भारी रुझान अब नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा एआई देहरादून। अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा एआई। यूटीयू ने एआई आधारित स्मार्ट प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, जिससे खुद-ब-खुद छात्रों की योग्यता एवं नौकरी की जरूरत के अनुसार उनके बॉयोडेटा कंपनी तक पहुंच जाएंगे। इसमें एआई छात्रों के बॉयोडेटा में की-वर्ड को सर्च करेगा और फिर उसी के अनुरूप संबंधित कंपनियों को जानकारी देगा। इस नई तकनीक के प्रति छात्रों में भारी रुझान देखने को मिल रहा है। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने गत 8 अप्रैल…
‘मानव कल्याण का सम्मेलन सद्भावना का संदेश देगा’ हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव सेवा उत्थान समिति ने बैसाखी महापर्व पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग किया सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित ये विशाल सम्मेलन न केवल समाज में एकता और सद्भावना का संदेश देगा बल्कि मानव सेवा के लिए भी जन-जन को प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन सनातन हिंदू संस्कृति हमें “वसुधैव कुटुम्बकम’’ अर्थात संपूर्ण पृथ्वी को अपना परिवार मानने की प्रेरणा…
चारधाम में डॉक्टरों की तैनाती को एनएमसी की मंजूरी पीजी डॉक्टरों को मिलेगा डीआरपी प्रमाणपत्र, तीर्थयात्रियों को विशेषज्ञ सेवाएं देहरादून। चारधाम यात्रा जैसे विशाल और संवेदनशील आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उत्तराखंड की धामी सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission – NMC) ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के उस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसमें पोस्टग्रेजुएट मेडिकल ट्रेनी डॉक्टरों की स्वैच्छिक तैनाती की अनुमति मांगी गई थी। एनएमसी द्वारा दी गई स्वीकृति न केवल उत्तराखंड की तैयारी को मजबूती देती है, बल्कि यह…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भारत नेपाल के बीच काली नदी पर छारछूम नामक स्थान पर निर्माणाधीन 110 मी० डबल लेन मोटर सेतु के नेपाल की ओर (डाउन स्ट्रीम) में पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हेतु रू0 379.41 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत क्षेत्र चन्द्रोटी के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य हेतु रू0 472.81 लाख, नन्दा देवी राज जात यात्रा के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड नन्दानगर में घाट-रामणी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं…
भारी वाहनों के प्रवेश में लगा प्रतिबंध हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस द्वारा बैशाखी स्नान पर्व के लिए यातायात प्लान जारी किया गया है। शहर में शनिवार की रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। स्नान संपन्न होने तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रूट और पार्किंग स्थल तय करते हुए प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बैसाखी…
कैबिनेट मंत्री ने अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर पदयात्रा का नेतृत्व किया देहरादून। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्कूली बच्चों के साथ भीम पदयात्रा निकाली। पवेलियन ग्राउंड से घंटाघर तक की पदयात्रा में कई स्कूल कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल हुए। पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए पवेलियन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और समाज सुधारक थे। उन्होंने हर जाति, धर्म, समाज के मानव मात्र के जीवन की गरिमा को स्थापित करने के लिए संघर्ष…
एक महिला घायल देहरादून। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर भल्ले गांव में एक कार के अलकनंदा नदी में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर घायल एक महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार के चार लोग फरीदाबाद व दो लोग रुड़की से विवाह समारोह में भाग लेने गौचर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भल्ले गांव के समीप एक कार बेकाबू होकर लगभग 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। सूचना पर तहसीलदार सूरजपाल सिंह रावत, थाना प्रभारी महिपाल…
