Author: Amit Thapliyal
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में कुंभ 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए सभी सम्बन्धित विभागों योजना एवं प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को सम्बन्धित विभागों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित किए जाने की के निर्देश दिए। एक सप्ताह में पद सृजन और नोडल अधिकारी करें नामितः मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगले 7 दिनों में सभी कार्यदायी विभागों के नोडल अधिकारी नामित कर लिए जाएं। साथ ही, पदों के सृजन की कार्यवाही भी…
धर्मस्व मंत्री ने साधना ध्यान उपवन (रुद्र समतेन गत्सल) किया उद्घाटन नैनीताल। वेन कुंगा रिनचेन ने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि यूरोप, नेपाल, ताइवान, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका जैसे अनेक देशों में जाकर बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, शांति और आध्यात्मिकता का भी वैश्विक स्तर पर परिचय करवाया। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जनपद नैनीताल के चोरसा स्थित साधना ध्यान उपवन (रुद्र समतेन गत्सल) के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि आज…
केदारनाथ यात्रा में परिवहन विभाग ने शटल सेवा के तहत ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य परिवहन विभाग ने टैक्सी-मैक्सी यूनियन से वाहनों की मांगी जानकारी रुद्रप्रयाग। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में परिवहन विभाग ने शटल सेवा के तहत सभी टैक्सी-मैक्सी चालकों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिए हैं। इसके बिना वाहन का पंजीकरण नहीं होगा। शटल सेवा के लिए जिले में संचालित सभी टैक्सी-मैक्सी यूनियन से वाहनों की जानकारी मांगी गई है और इनका संचालन रोटेशन से किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा टैक्सी-मैक्सी संचालकों को रोजगार मिल सके। गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक…
चारधाम यात्रा को सुगम बनाने में मील का पत्थर साबित होगी सिलक्यारा सुरंग – मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सुरंग का किया स्थलीय निरीक्षण पर्वतीय क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में यह हमारी बड़ी सफलता – मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं हमारे इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और श्रमिकों के अथक परिश्रम के फलस्वरुप ‘सिलक्यारा’ टनल आरपार हो गई है। निश्चित तौर पर चारधाम यात्रा को सुगम बनाने में यह सुरंग मील का पत्थर साबित होगी। इसके साथ उन्इहोंने कहा कि टनल के समीप बाबा बौखनाग जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम…
20 अप्रैल को की थी परीक्षा प्रस्तावित देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विज्ञान विषयों से जुड़ी समूह-ग की भर्ती परीक्षा स्थगित होगी। आयोग ने 20 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित की थी, जिसके अब तक एडमिट कार्ड न मिलने से अभ्यर्थी परेशान थे। आयोग ने इस साल 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी-1, प्राविधिक सहायक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, स्नातक सहायक, कारागार विभाग में फार्मासिस्ट के 241 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इसकी परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित की गई थी। आयोग ने इसमें पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार…
यूसीसी पोर्टल पर अब तक कुल 94,000 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त सरकारी कर्मी शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण कराएं देहरादून। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह एवं अन्य सेवाओं के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु सचिवालय में गृह सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर यूसीसी पोर्टल की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि यूसीसी पोर्टल पर अब तक कुल 94,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 73,093 आवेदन विवाह…
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दूर होगी संकाय सदस्यों की कमी राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम देहरादून। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग को 54 नियमित फैकल्टी मिल गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित इन प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जायेगी। स्थाई फैकल्टी मिलने से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा साथ ही शोधात्मक कार्यों में भी तेजी आयेगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में भी मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। प्रदेश…
भारत में सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू
आरवीएनएल ने बनाई भविष्य की राह सबसे लंबी रेल सुरंग में बड़ी कामयाबी- केंद्रीय रेल मंत्री ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 125 किमी लंबी रेल परियोजना देहरादून। भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उत्तराखंड की 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना से जुड़ी है। यह रेल परियोजना 105 किलोमीटर सुरंग के अंदर बनी है। इसमें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 16 सुरंग हैं।…
खेल मंत्री ने हल्द्वानी के गोलापार स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का किया निरीक्षण हल्द्वानी। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम स्थित विभिन्न खेल अवस्थनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के खेल ढांचे स्टेडियम आदि को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं आयोजित करने के लिए तैयार स्थिति में रखा जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले गोलापार स्टेडियम का जो हिस्सा बीते साल प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।…
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहुचर्चित सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किमी होगी कम 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे बाबा बौखनाग मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा रेस्क्यू अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगते हुए मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बुधवार को सिलक्यारा सुरंग का ब्रेकथ्रू किया गया। यह सुरंग अब बाबा बौखनाग के नाम से जानी जाएगी। सिलक्यारा सुरंग चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है।…
