Author: Amit Thapliyal
राज्य में हर नागरिक को गुणवत्तायुक्त, मानक स्तर की औषधियाँ समय पर उपलब्ध हों- डॉ. राजेश कुमार
स्वास्थ्य प्रणाली को आधुनिक बनाने के साथ राज्य को स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम- ताजबर जग्गी देहरादून। उत्तराखंड राज्य में नवचयनित औषधि निरीक्षकों के लिए FDA भवन, देहरादून में एक सुदृढ़ एवं व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त करने की एक अहम जिम्मेदारी है। डॉ. राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि राज्य में हर नागरिक को…
– अविनाश ध्यानी के निर्देशन में बनी फिल्म को खूब सराह रहे दर्शक – प्रभावशाली कहानी और दमदार अभिनय की बदौलत फिल्म दर्शकों को बांधने में रही सफल देहरादून। उत्तराखंडी फिल्म खोली का गणेश इन दिनों देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून और सेंट्रियो मॉल स्थित पीवीआर में हाउसफुल चल रही है। इस गढ़वाली फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक हॉल में पहुंच रहे हैं। दमदार अभिनय और प्रभावशाली कहानी की बदौलत यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधने में सफल साबित हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर- निर्देशक अविनाश ध्यानी ने इस फिल्म के माध्यम से सामाजिक…
10 जुलाई को लिपुलेख पास से होते हुए चीन में प्रवेश करेगा पहला यात्री दल आदि कैलाश यात्रा से कैलाश मानसरोवर यात्रा की राह हुई आसान देहरादून। इस वर्ष 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा का संचालन उत्तराखण्ड सरकार एवं विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा से कैलाश मानसरोवर यात्रा की राह आसान हुई। जनपद पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत वर्ष 2020 से संचालित नहीं हुई है। परन्तु इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी शीघ्र पोर्टल पर अपडेट की जाए- मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, वन, समाज कल्याण एवं खेल विभाग सहित कई विभागों की घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी शीघ्र पोर्टल पर अपडेट की जाए। साथ ही, यह जानकारी मुख्यमंत्री घोषणा सेल को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं।…
अल्मोडा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा मंत्री ने एक मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने का ऐलान भी किया। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड जल संस्थान के अल्मोड़ा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत गांव अमखोली में नाईढौल पम्पिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 198.21 लाख की लागत से तैयार हुई इस योजना से क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर…
राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस – “रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस : रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन’’ पर परिचर्चा पीआरएसआई देहरादून चैप्टर ने कार्यक्रम का आयोजन किया देहरादून। महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. बंशीधर तिवारी ने कहा कि एआई के दौर में भी मनुष्यता को बनाए रखना जरूरी है। आज के तकनीकी दौर में हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझे। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर सोमवार को देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकाशाला का विषय ‘‘रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस : रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन’’ रखा गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानिदेशक…
आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत भी सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से प्रदान करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी…
नये विद्यार्थियों का स्वागत, बंटी पाठ्यपुस्तकें देहरादून। स्कूल चलो अभियान के तहत ‘प्रवेशोत्सव’ के माध्यम से सभी सरकारी विद्यालयों में नये बच्चों का दाखिला दिया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों में शत-प्रतिशत छात्र नामांकन एवं मौजूद बच्चों को ठहरने पर भी जोर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों सहित शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलायेंगे इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर प्रोत्साहित करेंगे। यह बात सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में आयोजित प्रवेशोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर कही। डा.…
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद जहां कई छात्र-छात्राएं सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र स्थित कुड़कावाला निवासी एक छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला से चीता पुलिस कर्मियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ…
सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र छह साल होनी जरूरी देहरादून। शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र छह साल होनी जरूरी है। इससे कम उम्र के बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश बिल्कुल नहीं दिया जाएगा। इसमें कई छूट नहीं मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद उत्तराखंड में भी सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के लिए इसे अनिवार्य किया गया है। मंत्री के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के…
