Author: Amit Thapliyal

ब्लॉक, जनपद व राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नामित योजना की करेंगे मॉनीटिरिंग प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को पढ़ाई के बदले होंगी विभिन्न गतिविधियां विभागीय मंत्री डा. रावत ने कार्यशाला में ‘गतिविधि पुस्तिका’ का किया विमोचन देहरादून।  सूबे के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से बैगलेस-डे लागू कर दिया गया है। प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को यह दिवस मनाया जायेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं बिना स्कूली बस्ते के अपने-अपने विद्यालय जायेंगे तथा पढ़ाई के बजाय अन्य सृजनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से एससीईआरटी द्वारा ‘गतिविधि पुस्तिका’ तैयार की गई…

Read More

देहरादून। संस्कृत भाषा के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यज्ञ, कर्मकांड, वेद में सर्टिफिकेट कोर्स की व्यवस्था की जाए। संस्कृत का अध्ययन कर रहे बच्चों को 16 संस्कार के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। पहले चरण में 100 बच्चों को और उसके बाद हर साल एक लक्ष्य निर्धारित कर युवाओं को 16 संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाए। संस्कृत के क्षेत्र में शिक्षण, लेखन एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को प्रत्येक वर्ष सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Read More

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में की जनसुनवाई बैठक देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में जन सुनवाई बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याओं को दूर कराया। इस दौरान जनता की मांग पर वि​भिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने विधायक नि​धि से 15.5 लाख रुपये की धनरा​​शि देने की घोषणा भी की। बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्राम सभा भिडारकोट में जन बैठक के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने ग्राम सभा में महिला मंगल दल को विभिन्न सामान देने, गांव के प्राथमिक विद्यालय में चार…

Read More

पर्यटकों की हत्या कायराना और जघन्य कृत्य देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर बड़े आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही कायराना और जघन्य कृत्य है। मानवता पर एक काला धब्बा है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों और उनके आकाओं को अब इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। महाराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त भारत है। इनको इस नरसंहार का ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा कि वह फिर कभी भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर…

Read More

भाषा नहीं बनेगी बाधा, स्क्रीनिंग, स्टाफ और विशेषज्ञ, हर धाम पर स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अगुवाई में यात्रा मार्ग पर व्यापक चिकित्सा प्रबंध देहरादून। चारधाम यात्रा की मुकम्मल तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बहुभाषी एडवाइजरी व होर्डिंग की सहायता से श्रद्धालुओं की मदद की योजना तैयार की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि विशेषज्ञों के समन्वय से संपूर्ण यात्रा मार्ग पर एक सुगठित, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य ढांचा तैयार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक सफर को स्वस्थ और सुरक्षित…

Read More

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश में 4जी व 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के लिए सर्विस प्रोवाईडरों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय समितियों के गठन की बात कही। उन्होंने सर्विस प्रोवाईडरों की समस्याओं के निराकरण के लिए निदेशक आईटीडीए को नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी स्तर पर माह में दो…

Read More

सूबे में अबतक 74 लाख हेल्थ रिकॉर्ड आभा आईडी से किये लिंक स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत बोले, 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की शत-प्रतिशत बनेगी आभा आईडी देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड देशभर में दूसरे स्थान पर है जबकि पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश काबिज है। राज्य में 74 लाख से अधिक हेल्थ रिकॉर्ड आभा आईडी नेटवर्क से लिंक हो चुकी है। इसके अलावा आभा आईडी, अस्पतालों व चिकित्सकों का पंजीकरण, आभा आधारित ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण आदि विभिन्न श्रेणियों में उत्तराखंड ने पांच चरण सफलतापूर्वक पूरे कर लिये हैं। सूबे…

Read More

जैतपुर-धनौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु शासनादेश निर्गत देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के महज दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी कर राज्य सरकार ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में स्थित जैतपुर-धनौरी मार्ग (किमी 1 से 9) के डी.बी.एम. एवं बी.सी. कार्यों द्वारा सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस कार्य के लिए कुल ₹1013.95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के…

Read More

मुख्यमंत्री ने 8 वाटरकूलर व एक एम्बुलेंस जनता को की समर्पित मुख्यमंत्री ने 1013.95 लाख की धनराशि से जयतपुर-धनौरी मार्ग के निर्माण कि की घोषणा काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर काशीपुर पहुँचे, काशीपुर पहुँचकर परिवहन विभाग द्वारा आयोजित नवनिर्मितसहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय भवन एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के लोकार्पण कार्यक्रममें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 817.68 लाख की लागत से बनाये गए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय काशीपुर के नवनिर्मित भवन एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक, कार्यदायी संस्था निर्माण इकाई,…

Read More

पौड़ी। दूधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के खिलाफ महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने शराब की दुकान को बंद करवा दिया है। दूधारखाल क्षेत्र की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने शराब की दुकान बंद किये जाने पर चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। दुधारखाल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। उनका कहना…

Read More