Author: Amit Thapliyal

देहरादून। उत्तराखंड के एक छोटे से गांव देवीपुर (ईस्ट होप टाउन) से ताल्लुक रखने वाले संजय चमोली पर्यावरण प्रेम की मिसाल बनते जा रहे हैं। बीते 10 वर्षों (2014 से) से वह लगातार पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन के कार्यों में जुटे हुए हैं। संजय चमोली घर-घर जाकर संरक्षित और सुरक्षित पौधारोपण को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका कहना है कि “केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही जरूरी है।” इसी सोच के साथ वे लोगों को प्रेरित करते हैं कि लगाए गए पौधों की देखभाल भी उतनी ही जिम्मेदारी से करें। वर्षा जल संचयन…

Read More

पहलगाम आतंकी घटना के बाद उठाया कदम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई हैकहा कि पहलगाम (जम्मू कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सी.सी.एस. की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है । पुलिस महानिदेशक को पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजने की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में पाकिस्तानी राष्ट्रिकों को जारी वीजा के संबंध…

Read More

विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियां होंगी दूर- डॉ. धन सिंह रावत विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समय पर हों उपलब्ध- डॉ. धन सिंह रावत देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियों को दूर किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को कोटिकरण के ठीक से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिये गये हैं। विद्यालयों में लम्बे समय से गायब चल रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को बर्खास्त करने को भी अधिकारियों को कहा गया। इसके अलावा विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समय पर पहुंचाने और छात्र-छात्राओं को वितरित करने के निर्देश भी बैठक में दिये गये। सूबे के…

Read More

यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है- मुख्यमंत्री ऋषिकेश। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा तथा मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) के औचक निरीक्षण के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में पंजीकरण कक्ष, यात्रा पूछताछ एवं सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता /खोया पाया केन्द्र जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं का भी…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक…

Read More

1038 वाहनों की आधुनिक पार्किंग सुविधा राफ्टिंग हब बनेगा ऋषिकेश ऋषिकेश। आइकॉनिक सिटी योजना के तहत ऋषिकेश गंगा कोरिडोर परियोजना के पहले चरण की शुरुआत आज भव्य रूप से हुई। मुख्यमंत्री ने राफ्टिंग बेस स्टेशन और बहुमंजिला कार पार्किंग एवं कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्र को आधुनिक पर्यटन, यातायात और प्रशासनिक संरचना की ओर एक नई दिशा दी। राफ्टिंग बेस स्टेशन शिवपुरी से मुनिकीरेती तक विकसित किया जाएगा, जिसके लिए भारत सरकार ने 100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। परियोजना को 2 वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम ऋषिकेश…

Read More

यह बदलाव 31 मार्च 2025 के बाद किए गए नए आवेदनों पर होगा लागू  देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत घरेलू छतों पर सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाली राज्य की 51 हजार रुपये तक की सब्सिडी बंद करने का फैसला लिया है। अब उपभोक्ताओं को केवल केंद्र सरकार की अधिकतम 85,800 रुपये की सब्सिडी पर ही निर्भर रहना होगा। यह बदलाव 31 मार्च 2025 के बाद किए गए नए आवेदनों पर लागू होगा। इससे पहले, योजना के तहत एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार 33 हजार और राज्य सरकार 34 हजार…

Read More

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में 8 करोड रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में चौबटिया नागपानी देहोली सिवाली रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 8.00 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए इस मार्ग के बनने से इस क्षेत्र में लोगों का आवागमन सुगम और सहज बनेगा। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा…

Read More

देहरादून। चारधाम यात्रा एवं बढ़ती गर्मी के चलते राज्य में बिजली की मांग में संभावित रिकॉर्ड वृद्धि को देखते हुए उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु कमर कस ली है। प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे। यूपीसीएल द्वारा जारी निर्देशों की प्रमुख बातें: सभी अधिकारीगण अपने कार्यक्षेत्र में तैनात रहकर 24×7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। ट्रांसफार्मर व लाइनों की नियमित मॉनिटरिंग तथा क्षमता वृद्धि के निर्देश। ओवरलोडिंग से बचाव…

Read More

डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी की एडवाइजरी डेंगू नियंत्रण में सभी विभागों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण देहरादून। राज्य में डेंगू की रोकथाम को लेकर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ.आर.राजेश कुमार ने डेंगू से बचाव हेतु सभी संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि डेंगू का मच्छर साफ जमा हुए पानी में पनपता है। यदि समय रहते ऐसे स्थलों की…

Read More