Author: Amit Thapliyal
चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेश के अस्पतालों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई उड़ान, चारधाम यात्रियों और स्थानीय जनता को मिलेगा त्वरित और प्रभावी उपचार देहरादून। चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले धामी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश संख्या 293157/2025 के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके संबंधित विशेषज्ञता के अनुसार ज़िला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात…
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन परियोजना के अन्तर्गत भारत के सबसे लम्बे रेल टनल (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रैक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि इससे भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान मिली है। उन्होंने रूडकी-देवबंद रेलवे लाईन के सी०आर०एस० जारी करने पर भी उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनायी जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए…
मंत्री रेखा आर्या नें विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में लिया फैसला स्वीकृत प्रोजेक्ट्स को दी जाएगी आर्थिक मदद देहरादून। प्रदेश के 7000 से ज्यादा युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को जल्द ही स्वरोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय खेल सचिवालय में आयोजित बैठक के बाद युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवा और महिला मंगल दलों की भूमिका का विस्तार करने का फैसला किया गया है और प्रस्तावित योजना में उनसे रोजगार करने के लिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे। स्क्रुटनी के बाद जिन…
मुख्यमंत्री धामी ने अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ की बैठक। इस दौरान चारधाम यात्रा मार्गों, तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने समेत अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों के मरम्मत कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा…
गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली आगामी एक मई को पहुंचेगी धाम रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद डोली यात्रा के रूप में अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी ग्रीष्मकाल के आगमन के साथ ही भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह मूर्ति को धाम ले जाया जा रहा है। यात्रा के दौरान डोली विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करती है और श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर प्राप्त होता है। गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड में रात्रि…
हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में खोले पंजीकरण काउंटर देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों पर है और तीर्थयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा उन श्रद्धालुओं के लिए खास है, जो किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाए थे। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में आज सुबह 7 बजे से पंजीकरण काउंटर खोल दिए गए हैं। इन काउंटरों पर तीर्थयात्री अपनी यात्रा के लिए आवश्यक पंजीकरण कर सकेंगे। अब तक 21.55 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर चुके…
केंद्रीय मंत्रियों से कर सकते है मुलाकात केंद्रीय नेतृत्व के साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर होगी बातचीत देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी की केंद्रीय नेतृत्व के साथ विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर बातचीत हो सकती है, जिनका उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, परिवहन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को मजबूत करना है।सीएम उन्हें चारधाम यात्रा में आने का न्योता भी देंगे। माना जा रहा है कि…
वन विभाग की टीम जंगल की आग के नियंत्रण के अभियान में जुटी देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में जंगल में आग लगने की 12 नई घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में छह-छह घटनाएं शामिल हैं। आग की इन घटनाओं से 30 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के दौरान 18 अप्रैल तक 70 घटनाएं दर्ज की गई थीं। लेकिन 27 अप्रैल तक…
सीएम धामी ने “मुख्य सेवक भंडारा” के लिए जाने वाले सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से चारों धामों में “मुख्य सेवक भंडारा” के लिए जाने वाले सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “मुख्य सेवक भंडारा” के तहत चार धाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन की व्यवस्थाएं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है, यात्रा के लिए पूरे राज्य ने उत्साह का माहौल है। चारधाम यात्रा में देश भर से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगे हैं। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड, देश और विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। राज्य…
अमेरिका के वैश्विक पर्यावरणीय सम्मेलन में सीएम को दिया न्यौता देहरादून। हेस्को के संस्थापक एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल (सस्टेनेबिलिटी एंड डिज़ाइन व्यवसाय) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कोरे ग्लिकमैन व कॉरपोरेट जगत से जुड़े अमित भाटिया ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों, विशेषकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. कोरे ग्लिकमैन ने उत्तराखंड में ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट (जी.ई.पी.) व्यवस्था को लागू करने एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर गंभीर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अमेरिका…
