Author: Amit Thapliyal
अक्षय तृतीया पर खुले विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट, छह माह तक होंगे माँ गंगा के दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर किए माँ गंगा के दर्शन उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधिवत रूप से खोल दिए गए। बुधवार सुबह ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ कपाट खोले गए। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहे और माँ गंगा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अब अगले छह महीनों तक गंगोत्री धाम में श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन कर सकेंगे। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे…
मुख्य सचिव ने लिया जिलाधिकारियों से चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा आवश्यक सेवाओं के वाहनों को दी जाए प्राथमिकता देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार से शुरू हो रही गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं…
देहरादून/नई दिल्ली। अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति एवं वैश्विक हिन्दीशाला संस्थान (वीएचएसएस जर्मनी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को नई दिल्ली में “द लिटरेचर लॉरेट” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ० निशंक को उनकी रचनाधर्मिता, हिन्दी एवं संस्कृत भाषा के सम्वर्धन तथा प्रचार-प्रसार के साथ ही लेखक गांव की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रदान किया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव एवं सचिव क्रिस्टीन म्यूलर ने डॉ० निशंक को यह सम्मान प्रदान किया। पंडित नीरव ने…
मुख्यमंत्री धामी ने जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात, 8 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सहयोग का अनुरोध
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को…
दोनों धामों के लिए कुल आठ हजार से अधिक घोड़े – खच्चरों का पंजीकरण पैदल मार्ग पर खच्चरों के लिए गरम पानी और विश्राम की भी व्यवस्था देहरादून। गंगोत्री ओर यमुनोत्री जी के कपाट खुलने के साथ ही बुधवार से पवित्र चारधाम यात्रा, शुरु होने जा रही है। चारधाम यात्रा, उत्तराखंड की आर्थिकी में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। यात्रा से होटल- लॉज संचालक, परिवहन कारोबारियों से लेकर घोड़े खच्चर संचालकों तक की आजीविका चलती है। इसी क्रम में केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार 4300 से अधिक घोड़े खच्चर संचालक अपनी सेवा देंगे। केदारनाथ – पांच हजार…
राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार के विषय में की गई विस्तृत चर्चा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। बैठक में राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार, और उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पन्तनगर एयरपोर्ट की रनवे लम्बाई को 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,000 मीटर किये जाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को कुल 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी गयी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण…
परिवहन विभाग ने पांच प्रमुख स्थानों पर विशेष चौकियों की स्थापना की देहरादून। पवित्र चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से आरंभ होने जा रही है, और इसके शुभारंभ में अब केवल एक दिन शेष रह गया है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु देवधामों के दर्शन हेतु पंजीकरण करवा चुके हैं। यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने में सरकार और प्रशासन जुटे हुए हैं। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग द्वारा पांच प्रमुख स्थानों पर…
मुखबा गांव से मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना, भव्य विदाई समारोह में गूंजे जयकारे
उत्तरकाशी। मां गंगा की भोगमूर्ति डोली आज 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में मुखबा गांव से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। ढोल-दमाऊं की गूंज, सेना के बैंड की धुन और जयकारों के साथ पूरे धार्मिक वातावरण में छह माह के प्रवास के लिए मां गंगा को गंगोत्री धाम भेजा गया। इस पावन अवसर पर समेश्वर देवता की देवडोली भी मां गंगा के साथ धाम तक गई। विदाई समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत मां गंगा को कल्यो और फाफरे का भोग अर्पित कर विदा किया। चारधाम यात्रा…
सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट मुख्य यात्रा मार्गों पर होगी जांच देहरादून। चारधाम यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना पंजीकरण के किसी भी तीर्थयात्री या आम पर्यटक को चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट जैसे मुख्य यात्रा मार्गों पर पंजीकरण की सख्ती से जांच की जाएगी। जिन यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया होगा, उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य यात्रा को…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की भी अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर की यातायात संकुलन की समस्या को दूर करने हेतु तैयार योजना को धरातल पर शीघ्र से शीघ्र उतारा जाए। मुख्य सचिव ने सचिव लोक निर्माण विभाग को शहर के यातायात संकुलन वाले चिन्हित 10 चौराहों में सुधार के लिए शीघ्र कार्यवाही शुरू करते हुए डीपीआर तैयार किए जाने…
