Author: Amit Thapliyal
बच्चों से बुज़ुर्गों तक सभी ने निभाई जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान बना जनांदोलन हरिद्वार। सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर पंचलेश्वर मंदिर घाट पर गंगा की सहायक नदी बाणगंगा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अभियान में न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सवेरे से ही घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही, हाथों में झाड़ू, बैनर और स्वच्छता के संकल्प लिए हुए। त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वयं भी सफाई कार्य में जुटे रहे, जिससे जनता को प्रेरणा मिली।…
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चार धाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया है। मंदिर की इस…
हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार कर रही है सार्थक प्रयास देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश मे जातीय जनगणना को मंजूरी देने पर हर्ष जताया है। उन्होने इस निर्णय को ऐतिहासिक व अति महत्वपूर्ण बताया। डा. नरेश बंसल ने कहा की 2014 से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए सरकार ऐकातम मानववाद के दर्शन पर सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास व सबका विश्वास की निती के साथ आत्मनिर्भर व विकसित भारत संकल्प के साथ काम कर रही है। डा. नरेश बंसल ने कहा…
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शुक्रवार तक असर रहने के संकेत देहरादून। देहरादून सहित उत्तराखंड के चार जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिसको देखते हुए वहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है…
सभी विभागों में जल्द लागू होगा ई-ऑफिस, Digital Uttarakhand Portal से होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
1 मई से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य देहरादून। सभी अधिकारीगण एक मई से स्वयं एवं अपने अधीनस्थ विभागों में अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के 05 से 10 महत्वपूर्ण आउटकम निर्धारित करें एवं योजना के अनुरूप कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के दौरान सभी अधिकारियों को दिए। जनहित एवं राज्यहित में 10-10 प्रस्तावों की सूची की जाए तैयार मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले लगभग 10-10 प्रस्तावों/योजनाओं/कार्यों की सूची (Shelf…
राज्य को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने को लेकर सरकार गंभीर मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक को आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान बताया राज्य अधिक से अधिक युवा बने ड्रोन एक्सपर्ट – सीएम उत्तराखंड बनेगा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब देहरादून। सीएम धामी ने उत्तराखंड को डिफेंस प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं में टेक्नॉलजी के प्रति रूझान पैदा करने का प्रयास करने के साथ ही युवाओं को इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उत्तराखण्ड को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा…
कैबिनेट मंत्री ने बालिका निकेतन और नारी निकेतन में नाम निर्मित हॉल का लोकार्पण किया विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिका निकेतन की बच्चियों अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही है। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने नारी निकेतन और बालिका निकेतन में दो नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण भी किया। राजकीय महिला कल्याण एंव पुनर्वास केन्द्र मानसिक/सामान्य केदारपुरम में 164 अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित महिलाएं रह रही है। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री…
The Indian Academy, Karnaprayag ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान किया स्थापित
ICSE (दसवीं) परीक्षा में सौम्या नेगी ने 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय की बनीं टॉपर ISC (बारहवीं) में आराध्या गैरोला और प्रज्ञा उपाध्याय ने भी 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया हासिल चमोली। The Indian Academy कर्णप्रयाग में ICSE(दसवीं )और ISC (बारहवीं) 2025 के परिणामों में शानदार सफलता। चमोली, 29 अप्रैल – चमोली जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय The Indian Academy, Karnaprayag ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) 2025 के परिणामों में विद्यालय ने 100% सफलता प्राप्त की | ICSE (दसवीं) परीक्षा में सौम्या नेगी ने 97.8%…
देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही बुधवार को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हुए इस शुभ आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां यमुना के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कपाटोद्घाटन के मौके पर पूरे धाम में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ मां यमुना की डोली यात्रा के स्वागत में शामिल हुए। यमुनोत्री धाम चारधामों में से एक है और यहां हर वर्ष…
रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपनी परंपरागत यात्रा के दौरान मंगलवार को फाटा पहुंची। डोली के फाटा आगमन पर श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मंगलवार को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में मंदिर के पुजारी शिव लिंग और केदारनाथ धाम के लिए नियुक्त पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ और विश्वनाथ की संयुक्त आरती उतारी और भोग लगाया। इसके बाद सुबह 9 बजे बाबा केदार की चल उत्सव डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की चल उत्सव डोली…
