Author: Amit Thapliyal

छह महीने बाद अखंड ज्योति के दर्शन को उमड़े 10,000 से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम। उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य योग में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही चारों ओर ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे धाम की भव्यता और भी अद्भुत हो उठी। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर धाम पहुंचे, जो पिछले छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कर धन्य हो…

Read More

FDA और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें कर रही हैं सघन जांच और लाइसेंस सत्यापन देहरादून। चारधाम, मानसखंड और कैलास मानसरोवर यात्रा व पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड सरकार खाद्य पदार्थों की जांच में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में FDA टीम ने हरिद्वार, हल्द्वानी और उधमसिंहनगर में औचक निरीक्षण किया। पहले दिन की कार्रवाई में हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित मामा भांजा गढ़वाली ढाबा, न्यू स्टार गढ़वाली ढाबा और हिमालयन भोजनालय के…

Read More

अमेरिका-जैसे देशों की तर्ज पर भारत में भी संभव है एकसाथ चुनाव- सीएम धामी देहरादून। वन नेशन वन इलेक्शन पर सीएम धामी ने कहा कि *एक राष्ट्र-एक चुनाव केवल प्रशासनिक सुधार नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह देशहित में क्रान्तिकारी कदम है | भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में चुनाव लोकतंत्र का पर्व होते हैं, लेकिन जब प्रत्येक वर्ष, कभी इस राज्य में, कभी उस राज्य में, बार-बार चुनाव होते हैं, तो यह प्रक्रिया बोझ बन जाती है। उन्होंने कहा कि बार-बार आचार संहिता लगने…

Read More

अफवाह फैलाने वालों पर भी कसेगा शिकंजा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और पीड़िता व उसके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी…

Read More

विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात केदारनाथ धाम। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ की स्वच्छता में लगे पर्यावरण मित्रों, पुनर्निर्माण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपत्नीक मुख्य सेवक भंडारा के तहत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और भोजन परोसा। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए। इस दौरान हजारों…

Read More

मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से हुआ दस करोड़ का दुर्घटना बीमा देहरादून। आस्था, तप और श्रद्धा से परिपूर्ण, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवाधिदेव महादेव के दिव्य, भव्य और अलौकिक धाम बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा और दर्शनों का लाभ लेने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र  देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 34 एक्स-रे तकनीशियनों को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि एक्स-रे तकनीशियन स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है। इनकी नियुक्ति से चिकित्सा इकाईयों में मरीजों की बीमारी से सम्बंधित एक्स-रे आसानी से होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉक्टरों को भी सहायता मिल सकेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम हुई पहली पूजा, 12,000 से अधिक श्रद्धालु बने कपाट खुलने के साक्षी  मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया श्री केदारनाथ धाम। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने। कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न…

Read More

अब उत्तराखंड में बाहरी लोगों को जमीन खरीदने के लिए कड़ी प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य देहरादून। प्रदेश में भूमि प्रबंधन तथा भू व्यवस्था एवं सुधार के लिए विधानसभा से पारित उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025 पर राज्यपाल की मुहर लगने के साथ ही प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू हो गया है। इसी के साथ प्रदेशवासियों की जनभावना के अनुरूप उत्तराखंड में कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। साथ ही आवासीय, शिक्षा, अस्पताल, होटल, उद्योग जैसी जरूरत के लिए भी, अन्य प्रदेशों के लोगों…

Read More

सहसपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कंडोली में नंदा की चौकी के पास नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी की जाएगी। नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का निर्माण 12 लाख रुपए की लागत से किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को एक संस्था के रूप में सशक्त करने पर लगातार काम किया जा रहा…

Read More