Author: Amit Thapliyal
प्रसाद, सोवेनियर, स्थानीय उत्पाद के स्टॉल से लेकर होमस्टे का कारोबार रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों को काम मिल रहा है। जनपद के करीब डेढ़ सौ समूह, प्रसाद, जौ, तिल, कॉइन सोवेनियर, स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने से लेकर होमस्टे और यात्रा मार्ग पर जलपान गृह तक संचालित कर रहे हैं। जिससे सैकड़ों महिलाओं की आजीविका को सहारा मिल रहा है। केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन भी खरीद की जा सकती है। इसके साथ ही उद्योग विभाग के भटवाड़ीसैंण स्थित ग्रोथ सेंटर में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति सोवेनियर के रूप में तैयार…
डॉ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में केदारघाटी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्था, टोकन प्रणाली के लिए जिला प्रशासन की सराहना की उत्तराखंड के निरंतर विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए भी मांगा बाबा से आशीर्वाद केदार घाटी का प्रत्येक कण शिवमय- राज्यपाल केदारनाथ धाम। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा संपूर्ण विश्व, मानवता एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा। धाम आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस…
मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार, बोले— सुरक्षित और सुनियोजित शहर बनेगा ज्योतिर्मठ देहरादून। केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ज्योतिर्मठ को आपदा से सुरक्षित करने के लिए 291.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ज्योतिर्मठ के सुनियोजित विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस…
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ चौरासी लाख के पार देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलने पर समस्त सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री यमुनोत्री, श्री गंगोत्री, श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के प्रमुख चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने…
कोटद्वार में बीरेंद्र सिंह असवाल को अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के पौड़ी जिला संवाददाता रहे वरिष्ठ पत्रकार बीरेंद्र सिंह असवाल का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बीरेंद्र सिंह असवाल ने अपने जीवन में कोटद्वार प्रेस क्लब के संरक्षक, भाजपा नगर अध्यक्ष और संयुक्त कर्मचारी संघ कोटद्वार मंडल के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उनके निधन से पत्रकारिता, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। रविवार को कोटद्वार के मुक्ति धाम में उनका अंतिम…
नंदप्रयाग में रामकथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से मिलता है धर्म, सेवा और भक्ति का संदेश नंदप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में उन्हें संतवाणी का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनगाथा आत्मिक चेतना जागृत करने का एक माध्यम है। रामकथा हमारे जीवन मूल्यों को जागृत करने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का एक दिव्य…
राजगुरु राकेश नौटियाल के नेतृत्व में पिताम्बरा शक्तिपीठ, माजरी माफी में होगा आयोजन, भक्तों के लिए होगा भक्ति-प्रसाद वितरण देहरादून। शक्ति की उपासना और सनातन परंपरा के पालन हेतु उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक बार फिर भक्ति में रंगने जा रही है। माँ बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर 5 मई 2025, सोमवार को दोपहर 12 बजे से एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पिताम्बरा शक्तिपीठ, माजरी माफी, मोहकमपुर, देहरादून में आयोजित होगा, जिसके संयोजक राकेश नौटियाल (राजगुरु बदरी विशाल धाम) हैं। भक्ति और सेवा का अद्वितीय संगम यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए…
तिब्बती मार्केट व कोरोनेशन में ऑटोमेटेड पार्किंग ट्रायल युद्धस्तर पर देहरादून। देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के निरन्तर प्रयासों से जनपद देहरादून आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने की ओर निरंतर अग्रसर है। इसी श्रृखला में शहर में शुरूआती चरण में तीन आटोमेटेड पार्किग कार्य अपने अंतिम चरण हैं। यह आधुनिक सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है, जिसका मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण करेंगे। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग…
ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कपरवाण बने उपाध्यक्ष देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए है। इस बार अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं । हेमन्त द्विवेदी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में “अध्यक्ष” के पद पर जबकि ऋषि प्रसाद सती, जनपद चमोली और विजय कपरवाण, जनपद रूद्रप्रयाग को “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में “उपाध्यक्ष” के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है। “श्री बद्रीनाथ एवं श्री…
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्था बेहतर, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देहरादून। सुप्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। दो दिनों में ही 55 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं। शनिवार को 25 हजार 220 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए जबकि शुक्रवार को यात्रा का श्रीगणेश होने पर 30 हजार 154 यात्री केदार धाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा की व्यापक तैयारियां की हैं। बेहतर यात्रा प्रबंधन को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। यात्रियों ने उत्तराखंड सरकार की…
