Author: Amit Thapliyal

देहरादून।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने देवप्रयाग संगम पर माँ गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। अलकनन्दा और भागीरथी नदियों के संगम स्थल देवप्रयाग को ही गंगा नदी का प्रारंभिक बिंदु माना जाता है। देवप्रयाग पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने देवप्रयाग में…

Read More

कार्यभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति देहरादून। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के ( बीकेटीसी ) नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे । इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ तथा पूजा-अर्चना संपन्न हुई । इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का…

Read More

मंत्री जोशी ने कहा – कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक के ग्राम हुडोली निवासी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। विदित हो कि धनवीर सिंह नेगी यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्यरत थे और अप्रैल माह में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनका दुखद निधन हो गया था। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता बलबीर सिंह नेगी को चेक…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपदों के साथ की बैठक एलर्ट को देखते हुए सभी प्रभावी सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश कहा-बारिश अधिक हो तो चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तरकाशी जनपद के लिए 07 और 08 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि के रेड अलर्ट तथा शेष अन्य जनपदों के लिए 06, 07 एवं 08 मई को ऑरेंज तथा येलो अलर्ट के पूर्वानुमान जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग विनोद…

Read More

प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज खुलेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन” द्वारा आयोजित “एशियन सब जूनियर-जूनियर मैन एवं वूमेन कप एवं एशियन यूनिवर्सिटी कप पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025” का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में स्थापित करने उद्देश्य से हमारी सरकार राज्य में शीघ्र ही एक ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल…

Read More

चारधाम मार्गों के अस्पतालों को किया जाएगा सशक्त, यात्रा के दौरान अन्य अस्पतालों पर निर्भरता घटेगी देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिला अस्पतालों एवं उप जिला अस्पतालों को चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उपकरणों से परिपूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अस्पतालों में मैनपावर, उपकरण एवं आधारभूत चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की मान्यता प्राप्त करने की दिशा में कार्य किए…

Read More

धामी सरकार के कुशल प्रबंधन से यात्रा बन रही सुविधाजनक और सुरक्षित देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। बता दें की विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा दिनोंदिन जोर पकड़ रही है। केदारनाथ धाम…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंगोरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की पैरवी की देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में कृषि उत्पादन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य में खेती का रकबा कम होने के बावजूद उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए देशभर में वैज्ञानिकों की 2,000 टीमें बनाई जा रही…

Read More

चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहने वाले पहले सीएम बने पुष्कर सिंह धामी देहरादून। उत्तराखंड की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली चारधाम यात्रा जोर शोर से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धामों से लेकर प्रमुख यात्रा पड़ावों तक लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बने हैं। चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने…

Read More

गजरौला में कैंटर से टकराई कार, दो अन्य लोग भी घायल देहरादून।  टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और लोकप्रिय सिंगर पवनदीप राजन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में गजरौला के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जा टकराई। इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद उनके मित्र अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह भी इस दुर्घटना में जख्मी हो गए…

Read More