Author: Amit Thapliyal
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई…
ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया जाए विशेष जोर- मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण देने की प्रक्रियाओं का और सरलीकरण किया जाए। जन समस्याओं का समाधान करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता हो। कृषि बीमा योजनाओं में बीमा क्लेम की प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक के दौरान अधिकारियों…
मुंबई। आर माधवन और फातिमा सना शेख की नई रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ आज 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर आना शुरू हो गई हैं। नेटिज़न्स ने फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये शानदार मूवी है, जरूर देखें” और फिल्म को 3 स्टार दिए। वहीं कुछ ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और माधवन-फातिमा की केमिस्ट्री की तारीफ की, तो कुछ को इसकी कहानी हल्की लगी। ‘आप जैसा कोई’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें माधवन और फातिमा मुख्य…
सभी प्रमुख पड़ावों पर चिकित्सा सेवाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा आयोजन देहरादून। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सचिवालय में शुक्रवार प्रातः एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समयबद्ध मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को इस ऐतिहासिक यात्रा से…
मसूरी। उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी आगमन पर केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने उन्हें उत्तराखंड के पारंपरिक व स्थानीय उत्पादों से निर्मित ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की एक भेंट किट भी सौंपते हुए प्रदेश की संस्कृति व उत्पादों की पहचान से परिचित कराया। स्वागत के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी के भिलाड़ू क्षेत्र में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित खेल मैदान की जरूरत को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार से इस परियोजना में सहयोग की मांग की। उन्होंने बताया…
हरिद्वार। कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 91-9520625934 जारी किया है। इस नंबर पर श्रद्धालु किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव 24×7 साझा कर सकते हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हर कॉल पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीजी अभिसूचना एपी अंशुमान, आईजी यातायात एनएस नपच्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी डोबाल ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। वी.…
देहरादून। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया 9 जुलाई को पूरी हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए दाखिल कुल 63,509 नामांकन पत्रों में से 3,382 निरस्त किए गए और 60,127 नामांकन वैध पाए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल 1,885 नामांकनों में से 37 निरस्त हुए और 1,848 वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 11,430 नामांकनों में से 317 निरस्त हुए और 11,113 वैध घोषित किए गए। प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 21,876 नामांकनों में से 297 निरस्त और 21,579 वैध पाए गए। ग्राम…
शिव पूजन के साथ प्रदेशवासियों के आरोग्य और शांति के लिए की प्रार्थना गोरखपुर। सावन मास के पहले दिन शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ रुद्राभिषेक एवं वैदिक हवन अनुष्ठान संपन्न किया। मुख्यमंत्री योगी ने शक्तिपीठ स्थित मंदिर में भगवान शिव का जल, दूध, ऋतुफल रस, बेलपत्र, दुर्वा और कमल पुष्प आदि से विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मठ के आचार्यगणों और पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद की रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराया। रुद्राभिषेक और हवन के पश्चात मुख्यमंत्री ने संपूर्ण विश्व के कल्याण और प्रदेशवासियों के…
मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, कुशीनगर में होगा भगवान सूर्य का जलाभिषेक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए पवित्र नदियों के जल से भरी कलश यात्रा को रवाना किया। कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति का जलाभिषेक करने के लिए देशभर की करीब 151 पवित्र नदियों से जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड की गंगा, यमुना, अलकनंदा, मंदाकिनी सहित अन्य नदियों का जल लेकर यह कलश यात्रा देवभूमि से रवाना हुई। इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉ. स्वा. संतोषानंद…
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और एक से बढ़कर एक सितारों से सजी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को बॉक्स ऑफिस पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता दिख रहा है। शानदार स्टार कास्ट, रोमांटिक कहानी और सोशल मीडिया पर छाए गानों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। छठे दिन की कमाई गिरकर 1.55 करोड़ रुपये पर मंगलवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ ने बुधवार को सिर्फ 1.55 करोड़ रुपये जुटाए।…
