Author: Amit Thapliyal
महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक और संवेदनशील हो- कुसुम कण्डवाल देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने रायवाला थाने में पहुंचकर महिलाओं से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने थाना अध्यक्ष राजेन्द्र खोलिया से केसों की प्रगति पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर केस डायरी और रजिस्टर की स्थिति की समीक्षा की, जिसे उन्होंने संतोषजनक पाया। हेल्प डेस्क के कामकाज का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के संबंध में आने वाली हर शिकायत पर गंभीरता से और समयबद्ध कार्रवाई की…
नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई एमडीडीए का लक्ष्य है- एक स्वच्छ, संगठित और पारदर्शी शहरी विकास मॉडल तैयार करना, जिसमें जनता की सुरक्षा और हित सबसे ऊपर हों- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को और तेज कर दिया है। नियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम ने विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। प्राधिकरण का स्पष्ट संदेश है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों के लिए…
मेधावी छात्र देश के प्रमुख वैज्ञानिक व स्पेस संस्थानों का करेंगे दौरा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा – 2025 में हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर 240 छात्र – छात्राओं के दल को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त छात्र- छात्राएं अलग- अलग दलों में विभिन्न राज्यों का भ्रमण करेंगे। एससीईआरटी ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम” के जरिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भारत की प्रगति, विज्ञान, तकनीक, इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने-समझने का…
देहरादून में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 50 एनसीसी कैडेट बने फर्स्ट रिस्पांडर
भूकंप, बाढ़, आग, खोज-बचाव और CPR जैसे महत्वपूर्ण मॉड्यूल पर मिला विशेष प्रशिक्षण देहरादून। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की “युवा आपदा मित्र योजना” के तहत चल रहे युवा आपदा मित्र–आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 02 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक 11वीं एनसीसी बटालियन, देहरादून के 50 कैडेट्स की सहभागिता के साथ ओल्ड बुचड़ी, गढ़ीकैंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कार्य करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण गृह मंत्रालय, उत्तराखंड शासन, जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून…
सेवा प्रदत्त और दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को चेक वितरित, विभाग की स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन होमगार्ड्स का भोजन भत्ता बढ़ा, महिला जवानों को प्रसूति अवकाश और ऊँचाई पर ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि की घोषणा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सेवा प्रदत्त एवं दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स स्वंयसेवकों को…
रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले दर्शकों के लिए भावनाओं, रोमांच और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी रात साबित हुआ, जहां अभिनेता गौरव खन्ना ने इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उनके बाद रनर अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे रहे। इसके बाद चौथे पर तान्या मित्तल तो पांचवे नंबर पर अमाल मलिक रहे। गौरव खन्ना के शांत स्वभाव, संतुलित व्यवहार और सतत रणनीति ने उन्हें न केवल लंबे समय तक खेल में बनाए रखा, बल्कि अंत में विजेता भी बनाया। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और…
मुख्यमंत्री ने कहा—भविष्य की पीढ़ियां उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेती रहेंगी देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत का अदम्य साहस, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा उत्तराखंड और पूरे देश के लिए गौरव का विषय रहेगा। सीएम धामी ने जनरल रावत को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल बताते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को…
दून संस्कृति स्कूल ने कक्षा 4 से 10 तक के छात्रों के लिए गीता को नियमित पाठ्यक्रम में किया शामिल
गणित, हिंदी और अंग्रेजी की तरह हर दिन होगी गीता की क्लास देहरादून। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत झाझरा स्थित जनजातीय विद्यालय ने अपने नियमित पाठ्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता को शामिल कर दिया है। यह पहला मौका है जब किसी जनजातीय स्कूल में गीता को गणित, हिंदी और अंग्रेजी की तरह एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने इसे बच्चों में नैतिक मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। दून संस्कृति स्कूल, झाझरा में कक्षा चार से दसवीं तक के छात्रों…
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स एक बार फिर दर्शकों में उत्साह की लहर पैदा करने जा रहा है। लंबे समय से सुपरहीरो प्रेमियों के दिलों में बसे ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ की वापसी की आधिकारिक घोषणा के बाद MCU ने साफ कर दिया है कि 2026 उसके लिए बड़े सरप्राइज का साल होने वाला है। मार्वल इस वर्ष को अपने स्वर्णिम दौर की पुनर्स्थापना का समय मानकर भव्य योजनाओं पर काम कर रहा है। थिएटर्स में दोबारा दिखेगी एंडगेम की गूंज मार्वल ने पुष्टि की है कि ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ 25 सितंबर 2026 को री-रिलीज होगी। 2019 में आई यह फिल्म न केवल सुपरहीरो फ़िल्मों…
बढ़ते वन्यजीव हमलों पर सीएम धामी गंभीर, सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी में कैंप करने के दिए निर्देश
सीएम बोले— लोगों की सुरक्षा में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे, विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद में वन्य जीवों के हमलों में स्थानीय लोगों के मारे जाने या घायल होने की दु:खद घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी जनपद में कैम्प करते हुए, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वन्य जीवों से आम लोगों के बचाव की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में, हाल के दिनों में प्रदेश के भीतर वन्य जीवों के…
