Author: Amit Thapliyal
आरएसएस प्रमुख ने ‘उद्योगवर्धिनी’ के मंच से दिए महिला सशक्तिकरण के संदेश महाराष्ट्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने महिला सशक्तिकरण को देश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक बेड़ियों और रूढ़ियों से मुक्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वे महाराष्ट्र के सोलापुर में ‘उद्योगवर्धिनी’ संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। वे सिर्फ घर और परिवार का ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के संस्कार और सोच का भी निर्माण करती हैं।…
बारिश की फुहारें जहां मन को सुकून देती हैं, वहीं यह मौसम बालों और त्वचा के लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। खासकर बालों का झड़ना इस मौसम में आम समस्या बन जाती है। वातावरण में मौजूद नमी, गंदगी और स्कैल्प में पसीने की अधिकता बालों की जड़ों को कमज़ोर कर देती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। यदि समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंजेपन तक भी पहुंच सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खा, जो न केवल बालों…
उत्तराखंड निवेश उत्सव में गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं, इस आयोजन के बाद उत्तराखंड में अब तक एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इसी मौके को एतिहासिक बनाने के लिए, राज्य सरकार की ओर से शनिवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा, निवेश के उपरांत इस तरह के आयोजन के जरिए निवेश…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण हल्द्वानी। अगले महीने हल्द्वानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मिलने जा रहा है। स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार में मानसखंड खेल परिसर में बन रहे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सभी सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाई जा रही हैं और निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हॉकी स्टेडियम बन जाने के बाद क्षेत्रीय खिलाड़ी यहां…
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत को दिलाया रजत और कांस्य, सीएम धामी ने दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने भेंट की। मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है। मुकेश पाल वर्तमान में सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
आस्था और विरासत को आतंकवाद से जोड़ना निंदनीय, समाज की एकता को किया जा रहा चोटिल उत्तर प्रदेश। वाराणसी में आयोजित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम व सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने विशेष रूप से कांवड़ यात्रा को लेकर हो रही आलोचनाओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का अपमान बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जिसमें समाज के सभी वर्ग—श्रमिक से लेकर उच्च वर्ग तक—बिना किसी जातीय…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और सौंदर्य को दिखाएगी फिल्म देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च किया। यह फ़िल्म पूर्णतः उत्तराखंड में फिल्माई गई है तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का सशक्त प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति के तहत हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक निर्माता–निर्देशक उत्तराखंड की धरती पर फिल्म निर्माण करें और राज्य के…
राजकुमार राव की ‘मालिक’ पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, जानिए फिल्म की अब तक की टोटल कमाई
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ ने 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। शुरुआती दिनों में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन पहले वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती गई। एक हफ्ते के भीतर इसकी कमाई लाखों तक सिमट गई है, जिससे निर्माता-निर्देशक की उम्मीदों को झटका लगा है। तीन दिन का जोश, फिर गिरा ग्राफ फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि वीकेंड के चलते दूसरे और तीसरे दिन इसका कलेक्शन 5.25 करोड़ तक पहुंचा। हालांकि सोमवार से फिल्म की पकड़ कमजोर होने लगी। चौथे…
अनुराग ढांडा ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा– 20 साल की सत्ता के बाद भी बिहार विकास से कोसों दूर
125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा पर AAP का वार AAP नेता अनुराग ढांडा बोले — पार्टी की एंट्री से बदली राज्य की राजनीति की दिशा नई दिल्ली। बिहार में आम आदमी पार्टी की सक्रियता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पहली बार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस फैसले को ‘केजरीवाल मॉडल’ की लोकप्रियता का असर बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब चुनाव बुनियादी मुद्दों पर लड़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग…
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की मांगों पर डीएम सविन बंसल ने दिए त्वरित निर्देश
बैठक में मौके पर ही कई मांगों को स्वीकृति, अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश देहरादून— जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परिजनों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में देरी के लिए क्षमा याचना करते हुए डीएम ने बताया कि वे अपने कार्यालय में कुछ बुजुर्ग याचियों से बातचीत में व्यस्त थे, जिससे उन्हें बैठक में पहुंचने में विलंब हुआ। कुछ प्रमुख निर्णय व निर्देश: निःशुल्क बस यात्रा: स्मार्ट…
