Author: Amit Thapliyal

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में  जिलाधिकारियों के साथ की गई राज्य के अस्पतालों की स्थिति की समीक्षा देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रदेश के जिला और उप जिला अस्पतालों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में बेवजह मरीजों को रेफर करने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि जिनका इलाज जिला या उप जिला अस्पतालों में संभव हो, उन्हें यहीं उपचार मिले। केवल गंभीर मरीजों को ही उच्च केंद्रों पर भेजा जाए। मुख्य सचिव ने सभी जिला अस्पतालों में सामान्य और जरूरी जांचें अनिवार्य रूप से शुरू कराने, माइक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने यूनिटी मॉल के माध्यम से विपणन और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की रणनीति बनाने के निर्देश दिए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज‘ का टर्न ओवर वर्ष 2030 तक एक सौ करोड़ रूपए किए जाने का लक्ष्य तय करते हुए इसके उत्पादों की यूनिटी मॉल के माध्यम से भी विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विकासखंड में एक-एक स्मार्ट गांव विकसित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा…

Read More

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘डिजिटल उत्तराखंड‘ के एकीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक सेवाओं की सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तय रोडमैप के अनुसार प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण गेमचेंजर डिजिटल पहल को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। गेमचेंजर योजनाओं को लेकर सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने डिजिटल उत्तराखंड प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को डिजिटल युग की…

Read More

चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और ज़रूरी सेवाओं की व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारियों से वर्चुअल संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर जनपदों में बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, चारधाम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं तथा विद्युत, पेयजल एवं मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें। किसी भी जान-माल के नुकसान से बचाव के लिए…

Read More

मरीजों को गुणवत्तापरक उपचार व साफ़- सफाई के दिए निर्देश देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. रावत ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कोरोनेशन अस्पताल में…

Read More

संसद के बाहर बोले राहुल गांधी- “प्रधानमंत्री सदन से चले गए, हमें बोलने की अनुमति नहीं मिली” नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को भारी हंगामे और विपक्ष के तीखे विरोध के साथ हुई। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया। सत्र की कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैं विपक्ष का नेता हूं, मेरा काम है मुद्दे उठाना। लेकिन सरकार के मंत्री…

Read More

श्रीनगर (पौड़ी): गढ़वाल राइफल्स में तैनात एक 26 वर्षीय जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान की पहचान लोकेंद्र प्रताप, पुत्र भगत सिंह, निवासी गांव कटाखोली (पोस्ट नवाखाल), श्रीनगर पौड़ी के रूप में हुई है। दुखद बात यह है कि लोकेंद्र की शादी को अभी एक महीना भी नहीं बीता था। जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र प्रताप आठ साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और हाल ही में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने रात करीब 11:30 बजे तक घरवालों से बातचीत की थी और सब कुछ सामान्य लग रहा…

Read More

अगस्त का महीना हर साल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत फिल्मों और वेब सीरीज के लिए खास माना जाता है। इस साल भी ओटीटी पर कई देशभक्ति आधारित प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। इसी कड़ी में एक नई वेब सीरीज ‘सलाकार’ 8 अगस्त को जियो सिनेमा पर दस्तक देने जा रही है, जिसमें जासूसी, रणनीति और देशभक्ति का भरपूर मेल देखने को मिलेगा। भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित सस्पेंस से भरपूर कहानी ‘सलाकार’ की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते तनाव और गुप्त ऑपरेशनों की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे भारत एक…

Read More

पति की मृत्यु के बाद बीमा भुगतान न मिलने पर विधवा की मदद में सामने आया प्रशासन देहरादून देहरादून जिला प्रशासन ने जनहित से जुड़े मामलों में सख्ती दिखाते हुए एक और सख्त कदम उठाया है। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश पर सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड की राजपुर रोड स्थित शाखा को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एक विधवा महिला की शिकायत के बाद की गई, जो बीमित ऋण के बावजूद एक वर्ष से न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। विधवा प्रिया ने 11 जुलाई को जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर बताया था कि उनके पति स्व.…

Read More

देहरादून/काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर के ढकियाकला क्षेत्र में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुरेंद्र कौर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुरेंद्र कौर एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह पार्टी है, जिसका नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि भाजपा की नीति और नियत…

Read More