Author: admin
उत्तराखंड के रुड़की से खबर सामने आई है कि यहां बारात में डीजे में डांस कर रहे लोगों के मनपसंद गाना न लगाने पर कुछ ग्रामीणों ने आपा खोते हुए डीजे संचालक की जमकर पिटाई कर डाली और डीजे के उपकरण तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए , घटना के बाद पीड़ित डीजे संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, मामला थाना भगवानपुर के ग्राम रोहलकी दयालपुर का है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन की एंट्री… देहरादून में इस जगह मिला पहला मामला मंगलौर…
उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन कोरोना पहुंच गया है। स्कॉटलैंड से देहरादून लौटी में 23 वर्षीय युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती के माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया है। देहरादून स्थित कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत आई थी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर युवती की आरटीपीसीआर सैंपल जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद युवती उसी दिन कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय देहरादून की समेकित रोग निगरानी प्रोजेक्ट यूनिट (आईडीएसपी)…
ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तीन ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो अमेरिका से उन विमान से देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश पहुंचे है जिसमें कई ओमिक्रॉन संक्रमित यात्रियों ने सफर किया। फिलहाल ऐसे युवकों को चिन्हित करने के साथ ही उनके सैंपल लिए गए हैं जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिगं के लिए भेजा गया है। आपको बता दें राजपुर में एक अपार्टमेंट में रहने वाले बुजुर्ग पति-पत्नी कोरोना संक्रमित निकले हैं। दंपति 13 दिसम्बर को अपने परिजनों के पास चार दिन रहकर आए हैं। जिनमें…
भटवाड़ी ब्लाक के सैंज गांव में अपने दो पोतों को बचाने के लिए एक 65-वर्षीय वृद्ध भालू से भिड़ कर उसे भगाने में कामयाब रहा। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चला और अंत में भालू को जंगल की ओर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, इस में वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। बावजूद इसके उन्होंने अपने दोनों लाडले पोतों को सकुशल घर तक पहुंचाया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 10वीं…
उत्तराखंड सरकार ने मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात दी है. प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से इस सप्ताह तक सरकार लैपटॉप के लिए 40 हजार रुपये देगी। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी का कहना हैं कि विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मेधावी छात्रों को डीबीटी के माध्यम से लैपटॉप की रकम दे दी जाए। आपको बता दें उत्तराखंड बोर्ड के वर्ष 2019-20 के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तय किया गया…
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वहीं हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कवानू के तोडियाधार के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार कार सवार देहरादून से त्यूणी की तरफ जा रहा था। बता दें कि देहरादून की ओर से एक कार आ रही थी। कवानू मीनस मोटर मार्ग पर तोडियाधार के पास चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना तहसील प्रशासन…
टेलीविजन शो इंडियन आइडियल विजेता पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों से भेंटकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद दोपहर को वह अपने गृहजिले चंपावत के लिए रवाना हो गए। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे इंडियन आइडल 2020-21 के विजेता व उत्तराखंड के चंपावत जिला निवासी पवनदीप राज और शो में साथ रही अरुणिता पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए। मौके पर पुजारी गंगाधर लिंग से भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना कराते…
उत्तराखंड: महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा भारी, अफ्रीकी युवक ने लगाया 16 लाख का चूना…
फेसबुक दोस्ती का माध्यम बन चुका है। इसी को हथियार बनाकर कई ठगों ने लोगों को शिकार बनाया है। इतनी जागरूकता के बावजूद लोग फिर ठगों के जाल में फंसे जाते है। मामला लालकुआं का है जहां फेसबुक में दोस्ती कर लालकुआं की महिला से करीब 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की तो पुलिस ने अफ्रीका के नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने विदेशी युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने…
उत्तराखंड के पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड के लिए यह गर्व का मौका है। राज्य पुलिस के सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को यह अवार्ड मिला है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया। इसमें देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें देश में चुने गए तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर व एसटीएफ एसएसपी के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स…
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ों में कुछ जगह तापमान गिरने के कारण झरने और नाले तक जम गए हैं। मैदानों में सर्द हवाओं ने सभी की कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी आशंका है। जबकि मैदानों में मौसम शुष्क बने रहने के साथ सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। वहीं, मसूरी में इन दिनों तापमान माइनस एक डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,…
