Author: admin
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार के कांग्रेसियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ लोग चार साल, ग्यारह महीने कट्टर कांग्रेसी होते हैं, लेकिन चुनाव के एक महीने में कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए वोट नहीं करते। सोमवार को यह बात उन्होंने बीते दिनों जयराम आश्रम में हुई कांग्रेसियों की बैठक को लेकर कहीं। उन्होंने कहा कि उस बैठक में कुछ ऐसे ही कांग्रेसी शामिल थे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपनी दावदेारी से सीधे-सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए उन्होंने कहा कि फिलवक्त उनके लिए पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। आपको…
गंगोत्री गोमुख पैदल मार्ग पर दिल्ली निवासी कांवड़ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत, एक को सांप ने डसा
गंगोत्री गोमुख पैदल मार्ग पर रविवार को दिल्ली निवासी एक कांवड़ यात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। यह कांवड़ यात्रा रविवार की सुबह गंगोत्री पहुंचा। जिसके बाद गंगा जल लेने के लिए गंगोत्री से गोमुख के लिए आगे बढ़ा। लेकिन, गंगोत्री से दो किलोमीटर की दूरी पर कांवड़ यात्री बेहोश हो गया था। इसकी सूचना अन्य कांवड यात्रियों ने गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को दी। जिसके बाद राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने बेहोश कांवड़ यात्री को गंगोत्री धाम स्थित अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कावड़ यात्री को मृत घोषित किया।…
देवों के देव भगवान महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में भी सोमवार के दिन का खास महत्व होता है। कल सावन का पहला सोमवार है। इसके साथ ही सावन शिवरात्रि है। ऐसे में भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए 18 जुलाई 2022 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वैसे तो बहुत से लोग सावन में पूरे महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं बिल्वपत्र चढ़ाते, चंदन लगाते हैं, धतूरा, भांग और दूध भी चढ़ाते हैं। लेकिन जो रोज शिव मंदिर नहीं जा सकते…
हरिद्वार लोकसभा से शनिवार को कई व्यापारी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अधिकांश व्यापारी नेता रुड़की से हैं। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं युवा मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के भाजपा में शामिल होने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी कांग्रेस, बसपा, सपा तथा अन्य दलों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए थे। कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां कार्यकर्ताओं के आधार पर ही सब…
राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई में बेशक कुछ कमी आई है, लेकिन उत्तराखंड में महंगाई बढ़ गई है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसओ) के आंकडे़ इसकी तस्दीक कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ ने जून के महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में जून में 6.85 प्रतिशत महंगाई दर रही। यह मई की महंगाई दर से अधिक है। मई में राज्य की महंगाई दर 6.04 प्रतिशत थी। पिछले चार माह की महंगाई दर के आंकड़ों की तुलना में जून में सबसे अधिक महंगाई है। मार्च में राज्य की…
डीएम के निर्देश पर शहर में स्थानीय प्रशासन का बुलडोजर बृहस्पतिवार को भी गरजता रहा। इस दौरान 30 अवैध अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया गया। डीएम ने यहां के एसडीएम को अतिक्रमण चिह्नित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। छह दिन से शुरू अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में सड़कों से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के छह दिनों के दौरान केवल एक दिन बुलडोजर नहीं गरजा। बृहस्पतिवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने कैमल बैक रोड़,…
कांवड़ यात्रा की शुरुआत 14 जुलाई से हो गई है। सावन की शुरुआत के साथ ही भोले के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा से पहले गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को एडवायजरी जारी की गई है और कहा गया है कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाए क्योंकि कांवड़ यात्रा पर कुछ कट्टरपंथियों हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग के इनपुट की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह एडवायजरी कई राज्यों को जारी की है। यह एडवायजरी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के लिए जारी की गई है और कहा…
उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बीच एक बार फिर तलवारें खिंच गईं हैं। हरक द्वारा बार बार अपनी घेराबंदी होती पूर्व सीएम ने आज करारा पलटवार करते हुए हरक की निष्ठा पर ही सवाल उठा दिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में करारी हार के बाद भी कांग्रेस में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में हालांकि रावत ने हरक का नाम नहीं लिखा, लेकिन उनका एक एक शब्द हरक पर ही फूट रहा है। हरिद्वार लोकसभा…
आरटीआई के तहत सूचना मांगने में मैदानी जिले अव्वल, एक साल में मांगी गईं 35 हजार से अधिक सूचनाएं
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत सूचनाएं मांगने के मामले में मैदानी जिलों के लोग ज्यादा जागरूक हैं। वहीं, सालभर में सरकारी विभागों से लोगों ने 35 हजार से अधिक सूचनाएं मांगी हैं। राज्य सूचना आयोग में इस साल जनवरी से जून के बीच एक हजार नए वाद दायर हुए हैं। मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने बुधवार को आरटीआई को लेकर एक प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पिछले दो साल में राज्य में सर्वाधिक अनुरोध पत्र राजस्व तथा गृह विभाग में प्राप्त हुए हैं, जो कि कुल प्राप्त अनुरोध…
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी वर्षा की चेतावनी… तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी वर्षा का क्रम जारी है। बीते दिन बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज वर्षा के एक से दो दौर हुए। वर्षा के कारण भूस्खलन और भूकटाव होने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को रुद्रप्रयाग और चमोली समेत चार पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान पहाड़ में भूस्खलन होने और चट्टानें खिसकने की आशंका भी है। वहीं, दून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। विभाग ने मैदान में नदी-नालों में उफान आने की संभावना भी जताई है।…
