Author: admin

पीएम उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी देखेंगे मंडलायुक्त पांडेय ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया हर्षिल/उत्तरकाशी। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर्षिल-मुखवा की प्रस्तावित यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर के तौर पर लेते हुए इस दौरे को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है। जिसके लिए शासन-प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर प्रस्तावित कार्यक्रमों व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में  सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल मंडल राजीव स्वरूप…

Read More

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी। रात को करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे भीड़ बढ़ी और भगदड़ मच गई। चश्मदीद के मुताबिक, गाड़ी का प्लेटफॉर्म 14 से 16 नंबर बदला गया। इससे भगदड़ मची। इससे पहले 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में 30…

Read More

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम से लापता नर्स की खोजबीन के दौरान शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नर्स की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आ पाएगा।  पुलिस के अनुसार, सलोनी निवासी जमालपुर प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसकी ड्यूटी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से रात…

Read More

सोशल मीडिया पर इन दिनों पहाड़ पर बन रही एक दस मंजिला इमारत की फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसका निर्माण सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। दरअसल यह दस मंजिला भवन रूद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सुमेरपुर के पास बन रही है, जिसने आम जनमानस के साथ ही भू विज्ञानीयो और पर्यावरणविदों की चिंता भी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि यह दस मंजिला इमारत अलकनंदा नदी से कुछ दूरी पर ही बनाया जा रहा है। ऐसे में इस भवन को बनाने की स्वीकृति से लेकर निर्माण…

Read More

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है। बुधवार को उन्होंने काठगोदाम सर्किट हाउस में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर समापन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी मेडल विनर को समापन समारोह में शामिल किया जाए। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय खेलों को उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है लेकिन सही अर्थों में हमारे एथलीट्स के प्रदर्शन ने…

Read More

2025 के राष्ट्रीय खेलों में 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन, उत्तराखंड के सूरज पंवार, पंजाब के अमनजोत सिंह, सर्विसेज के परमजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के राम बाबू और राजस्थान के मुकेश निठारवाल ने गुरमीत सिंह का 2011 में सेट किया हुआ रिकॉर्ड तोड़ दिया। राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को 20 किलोमीटर रेस वॉक में उत्तराखंड के सूरज पंवार समेत देश के छह एथलीटों ने इतिहास रचते हुए 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड पहले 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह के नाम था, जिन्होंने एक घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी की…

Read More

उत्तराखंड सिनेमा जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां राज्य के प्रसिद्ध पहाड़ी हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई बीते 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। बताया गया है कि उनका उपचार श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले चार दिनों से वह वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी नियमित निगरानी कर रहे हैं। आपको बता दें कि घन्ना भाई ने…

Read More

किशोरी के अपहरण के बाद दो समुदायों के लोगों के बीच टकराव हो गया। ये घटना उत्तराखंड के रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव में घटी है। सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 14 साल की एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर किशोरी के अपहरण करने का आरोप लगाया। परिजनों ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इधर, रविवार सुबह किशोरी के अपहरण की सूचना…

Read More

सोमवार को पीएम देंगे सफलता के गुरू मंत्र विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में पुख्ता रखें तैयारियां देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने और सफलता के लिये गुरू मंत्र देंगे। सोमवार को होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का प्रदेशभर के विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ उठा सकें। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने…

Read More

सिर्फ औपचारिक नहीं भव्य होगा राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह 15000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी कर ली गई है। मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप इस समारोह की शान बढ़ाएंगे। शनिवार को खेल सचिवालय में आयोजित उच्च अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम मात्र औपचारिकता जैसा होता है, लेकिन हमारा यह आयोजन जिस तरह…

Read More