Author: admin
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देहरादून के एक निजी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेते हुए अपने सपने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देहरादून में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए वह यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस सेवा शुरू करना चाहते हैं, जिसमें करीब 150 लोग एकसाथ एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर…
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरी तरह से व्यक्तिगत कारणों से ही इस्तीफा दिया है। रचिता जुयाल उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद हाल ही में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया। यह निर्णय उन्होंने परिवार के साथ लंबी चर्चा के बाद ही लिया, ताकि वे अपने भविष्य के लक्ष्यों और योजनाओं पर ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इससे पहले रविवार को वे हरिद्वार पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान गंगा सभा की ओर से उनका स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा स्नान उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, “मेरी सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद आज मैं पुण्यभूमि हरकी पैड़ी पर मां गंगा के चरणों में नमन करने…
आजकल जहां लोग शादी-ब्याह पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं, वहीं चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने सादगी से शादी कर समाज को एक नई राह दिखाई है। उन्होंने पेशे से चिकित्सक डॉ. पूजा के साथ बिना किसी तामझाम के विवाह किया। इस शादी में न तो कोई बैंड-बाजा था, न ही कोई बड़ी भीड़। केवल दोनों परिवारों के करीब 30 सदस्य और कुछ कार्यालय के कर्मचारी ही शादी में शामिल हुए। ड्यूटी को प्राथमिकता डॉ. तिवारी ने शादी के लिए सिर्फ तीन दिन की छुट्टी ली और अपने सरकारी आवास से ही कामकाज संभालते रहे। उन्होंने मुख्यालय…
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत कठोरतम उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसला सुनाए जाने के बाद जब तीनों को कोर्ट से बाहर लाया गया, तब सौरभ भास्कर को हंसता हुआ देखा गया, जबकि उसने हाथ उठाकर लोगों को देखा—जिससे उसके निर्लज्ज और शैतानी रवैये का नज़ारा साफ़ झलकता है। अदालत ने हत्या के अलावा IPC की धारा…
अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा
देहरादून- अंकिता हत्याकांड के तीनो आरोपियों कों सजा मिल चुकी है, ADJ रीना नेगी की कोर्ट ने तीनो आरोपियों कों आजीवन कारावास की सुनाई। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का उदाहरण प्रस्तुत किया है। पीड़िता के परिवार को न केवल न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए, बल्कि पूरे मामले में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई। घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया, और वे आज भी सलाखों के पीछे हैं। जांच को गति देने…
अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए
उत्तराखंड की चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब अदालत का फैसला सुनने का वक्त आ गया है। कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत इस संवेदनशील मामले में 30 मई को फैसला सुनाएगी। 19 साल की अंकिता की 2022 में हत्या के बाद से पूरे प्रदेश और देश की निगाहें इस केस पर टिकी हैं। अदालत में सुनवाई सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट के 200 मीटर के दायरे को पुलिस ने सील कर दिया है, जहां सिर्फ वकील, केस से जुड़े पक्ष और जरूरी स्टाफ को ही आने-जाने की इजाजत होगी। एसएसपी…
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के समग्र विकास और आमजन के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार बदलाव और सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। कैबिनेट में उत्तराखंड योग नीति और मेगा इंडस्ट्रियल एवं इन्वेस्टमेंट नीति-2025 को स्वीकृति दी गई, जो राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने के साथ ही हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगी। स्थानीय उद्यम और रोजगार को…
नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड की तीन विशिष्ट हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में राधा भट्ट को यह सम्मान प्रदान किया गया, जबकि साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध यात्रा वृतांत लेखक ह्यूग गैंट्ज़र और उनकी दिवंगत पत्नी कोलीन गैंट्ज़र को पद्मश्री (मरणोपरांत) से नवाज़ा गया। समाजसेवा में समर्पित राधा भट्ट राधा भट्ट उत्तराखंड की एक प्रतिष्ठित समाज सेविका हैं, जिन्होंने मात्र 16 वर्ष की आयु में सरला बेन के आश्रम से सामाजिक कार्य की शुरुआत की। वह वर्षों से राज्य के ग्रामीण…
प्रदेश सरकार ने जारी किया 44 करोड़ से ज्यादा का बजट देहरादून। प्रदेश के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी है। कोविड के समय से रुके हुए उनके लाभांश का भुगतान जल्द होने जा रहा है । शासन स्तर से इसके लिए 44 करोड रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न पर अन्तर्राज्यीय परिवहन, लदाई धराई तथा सस्ता गल्ला विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश की धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया था। इसके लिए प्रदेश…
