Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»धामी सरकार ने बदले कई जगहों के नाम… अब मियांवाला बना रामजीवाला, नवाबी रोड होगा अटल मार्ग
    Uncategorized

    धामी सरकार ने बदले कई जगहों के नाम… अब मियांवाला बना रामजीवाला, नवाबी रोड होगा अटल मार्ग

    adminBy adminApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    धामी सरकार ने बदले कई जगहों के नाम… अब मियांवाला बना रामजीवाला, नवाबी रोड होगा अटल मार्ग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में गुलामी के प्रतीक चिह्न हटाने के साथ ही विभिन्न स्थानों के ब्रिटिशकालीन नाम बदलने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को चार जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के 15 स्थानों के नाम बदलने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की। इनमें नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी भी शामिल है, जिसे अब कौशल्या पुरी के नाम से जाना जाएगा।  इसके अलावा, दो सड़कें भी इसमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप विभिन्न स्थानों का नामकरण किया जा रहा है।

    घोषणा के अनुसार, हरिद्वार में पांच, देहरादून में तीन, नैनीताल में दो और उधम सिंह नगर में एक स्थान का नाम बदला गया है. देहरादून में मियांवाला क्षेत्र का नाम बदलकर रामजीवाला कर दिया गया है. इसी तरह, रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेब नगर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है. रुड़की के खानपुर गांव का नाम बदलकर श्री कृष्ण नगर कर दिया गया है. नैनीताल में नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग किया जा रहा है. पंचक्की-आरटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोवालकर मार्ग किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन बदलावों से जनता की भावनाओं का सम्मान होगा और भारतीय संस्कृति व विरासत से जुड़ाव बढ़ेगा.

    कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश सरकार समेत कुछ अन्य राज्यों ने भी अपने यहां ब्रिटिशकालीन नाम बदलने की शुरुआत की थी। इसके पश्चात उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों के नाम बदले गए। इनमें घाट नगर पंचायत का नाम बदलकर नंदानगर किया गया तो जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम दिया गया।  इस बीच राज्य के विभिन्न जिलों के स्थानों, सड़कों व शहरों के ब्रिटिशकालीन नाम बदलकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप इनके नामकरण की मांग उठती रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी जनभावनाओं के अनुरूप स्थानों के नाम बदले जाएंगे। इस बीच जिलों से इस सिलसिले में सूची मांगी गई थी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version