Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: 88 में से केवल 48 मदरसों को मदरसा बोर्ड की मान्यता, 40 की फिर से होगी जांच
    Uncategorized

    उत्तराखंड: 88 में से केवल 48 मदरसों को मदरसा बोर्ड की मान्यता, 40 की फिर से होगी जांच

    adminBy adminMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: 88 में से केवल 48 मदरसों को मदरसा बोर्ड की मान्यता, 40 की फिर से होगी जांच
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सरकार ने अब तक 136 मदरसों को कागजात की कमी के कारण सील किया है। राज्य में करीब 450 पंजीकृत मदरसे हैं, जो शासन को अपने दस्तावेज, बैंक खाते और आय-व्यय की पूरी जानकारी प्रस्तुत करते हैं। वहीं, अनुमान है कि 500 से अधिक ऐसे मदरसे हैं जो बिना किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इन मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का सत्यापन और आर्थिक स्रोतों की जांच अब सरकार द्वारा की जा रही है। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने सरकार की इस कार्रवाई को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के लिए जानी जाती है। मदरसे भी पारदर्शिता के आधार पर शिक्षा देते हैं। अगर पारदर्शिता और ईमानदारी सिखाई जा सकती है, तो मदरसों को अपनी आय के स्रोत बताने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यह कार्रवाई किसी खास समुदाय या मदरसों को निशाना बनाने के लिए नहीं है।”

    प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 88 मदरसों में से 48 मदरसों को मदरसा बोर्ड की मान्यता मिली है। जबकि 40 मदरसों के प्रकरणों की फिर से जांच होगी। विभाग के निदेशक राजेंद्र कुमार के मुताबिक कमियां दूर होने के बाद ही उन्हें मान्यता दी जाएगी। प्रदेश में कई मदरसे बिना मान्यता चल रहे हैं। मदरसा संचालकों का कहना है कि इसके लिए मदरसा बोर्ड में आवेदन किया हुआ है, लेकिन मान्यता के लिए सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पिछले कई साल से उन्हें मान्यता नहीं मिली।

    वहीं, बिना मान्यता के नाम पर उन्हें सील किया जा रहा है। जो उनके साथ अन्याय है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक राजेंद्र कुमार के मुताबिक राज्य में 88 मदरसों ने मान्यता के लिए आवेदन किया था। जिनके मान्यता के प्रकरण लंबित थे, इसमें से 48 को मान्यता दी जा चुकी है। वहीं अन्य के मामले में फिर से जांच के लिए कहा गया है। वहीं, 49 मदरसों की मान्यता का नवीनीकरण किया गया है। 48 मदरसों को मान्यता मिलने के बाद राज्य में अब मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या बढ़कर 452 हो गई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version