Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026

    मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान

    May 1, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, May 4
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स, खोजबीन की तो शौचालय में मिला शव
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स, खोजबीन की तो शौचालय में मिला शव

    adminBy adminFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स, खोजबीन की तो शौचालय में मिला शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम से लापता नर्स की खोजबीन के दौरान शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नर्स की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आ पाएगा।  पुलिस के अनुसार, सलोनी निवासी जमालपुर प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसकी ड्यूटी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगी हुई थी। अचानक शाम को पांच बजे वह लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

    शौचालय के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। तब संदेह होने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो सलोनी का शव अंदर पड़ा मिला। उसका मोबाइल फोन भी अंदर ही पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर परिजनों से बातचीत की गई। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मौत कैसे हुई है इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026

    मजदूर दिवस: उत्तराखंड में श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव: एक समान न्यूनतम वेतन और डिजिटल भुगतान

    May 1, 2026

    धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version