Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»मशहूर हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, वेंटिलेटर पर चल रहा उपचार
    Uncategorized

    मशहूर हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, वेंटिलेटर पर चल रहा उपचार

    adminBy adminFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मशहूर हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, वेंटिलेटर पर चल रहा उपचार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सिनेमा जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां राज्य के प्रसिद्ध पहाड़ी हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई बीते 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। बताया गया है कि उनका उपचार श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले चार दिनों से वह वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी नियमित निगरानी कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर पौड़ी से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। जिसके बाद वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

    घनानंद के बड़े बेटे सुशांत गंगूड़ीया ने बताया कि दो माह पूर्व इंद्रेश अस्पताल में उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था. उस वक्त यूरिन में ब्लड आने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. सीटी स्कैन और अन्य जांच करने के बाद पता लगा कि उनका प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ी हुई है. उसके बाद उनका ऑपरेशन 5 नवंबर 2024 को कराया गया. सुशांत ने बताया कि जब सर्जरी कंप्लीट हुई तो उसके बाद भी ब्लड निकलना जारी रहा. ऐसे में उनका हीमोग्लोबिन 6 ग्राम हो गया. हीमोग्लोबिन कम होने के चलते उन्हें चक्कर आ रहे थे. हालांकि उनके बेटे ने बताया कि वह 2017 से हार्ट के पेशेंट रहे हैं. लेकिन उनका रेगुलर चेकअप चला आ रहा था.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version