Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हरिद्वार के बुग्गावाला में लग सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

    February 21, 2026

    हरिद्वार में अर्धकुंभ की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

    February 21, 2026

    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा

    February 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देवभूमि के हीरो हैं पदक विजेता – रेखा आर्या
    उत्तराखंड

    देवभूमि के हीरो हैं पदक विजेता – रेखा आर्या

    adminBy adminFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देवभूमि के हीरो हैं पदक विजेता – रेखा आर्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून। नेशनल गेम्स में लॉन्ग बाल और रोइंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज का दिन भी हमारे खिलाड़ियों के हुनर के चलते बहुत शानदार रहा है उत्तराखंड ने लॉन बॉल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स में पहली बार लॉन बॉल्स में हिस्सा लिया और पहली बार में ही गोल्ड पर कब्जा जमाया है। यह गोल्ड उत्कृष्ट द्विवेदी ने दिलाया है।

    खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को लॉन बॉल्स में 1 गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि 2 ब्रॉन्ज मेडल भी मिले हैं। उत्तराखंड की ओर से लॉन बॉल टीम इवेंट पुरुष में देहरादून के उत्सव और अभिषेक की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके अलावा महिला अंडर 25 सिंगल में चंद्र योगिता ने भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। गोल्ड मेडल जीतने वाले उत्कृष्ट द्विवेदी रुद्रपुर से ताल्लुक रखते हैं। वो चमोली जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी के बेटे हैं।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उधर टिहरी में चल रही रोइंग में नवदीप सिंह ने पुरुषों की सिंगल स्कल इवेंट में सिल्वर जीता है, जबकि रवि, सौरव कुमार,नीरज और आशीष गोलियान ने पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम इवेंट में सिल्वर हासिल किया है। जसवीर सिंह और हरिंदर सिंह पुरुषों की कॉक्सलेस पेयर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों का आने वाले इवेंट्स में प्रदर्शन और बेहतर होगा। पदक तालिका में अपनी देवभूमि बहुत सम्मानजनक स्थान हासिल करेगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version