Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»जाम छलकाने में भी पीछे नहीं रहे उत्तराखंड के लोग… नए साल के जश्न में पी गए 14 करोड़ की शराब
    Uncategorized

    जाम छलकाने में भी पीछे नहीं रहे उत्तराखंड के लोग… नए साल के जश्न में पी गए 14 करोड़ की शराब

    adminBy adminJanuary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जाम छलकाने में भी पीछे नहीं रहे उत्तराखंड के लोग… नए साल के जश्न में पी गए 14 करोड़ की शराब
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    31 दिसंबर की रात पूरी दुनिया ने नए साल का जश्न में डूबी रही. इस दौरान उत्तराखंड में जमकर जाम छलकाये गये. उत्तराखंड में सरकार की तमाम रियायतों के बाद नए साल की रात आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 करोड़ 26 लाख रुपए की शराब बिक्री हुई है. देर रात पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया गया. दुबई से लेकर के दुनिया के सभी बड़े शहरों में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया. पर्यटन राज्य उत्तराखंड के पोटेंशियल की बात करें तो उत्तराखंड में भी लाखों की संख्या में पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए रुख किया. इसका अंदाजा उत्तराखंड में हुए जश्न और उसमें बिकी शराब से लगाया जा सकता है.

    आबकारी महकमे को अंतिम दिन जो राजस्व मिला वह आम दिनों की तुलना में लगभग दोगुने से भी ज्यादा रहा। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व देहरादून और नैनीताल से मिला। इनकी भागीदारी कुल राजस्व में आधे से ज्यादा की रही। जबकि बाकी राजस्व अन्य 11 जिलों से मिला। एक दिन के लिए शराब परोसने के लिए कुल 600 बार लाइसेंस लिए गए। इनमें भी देहरादून ने ही बाजी मारी। पूरे प्रदेश में नए साल का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसकी तैयारियों के लिए शासन के निर्देश पर पूरी रात रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी गई थी। जबकि बार खुलने के समय को भी आम दिनों की अपेक्षा तीन घंटे बढ़ा दिया गया था। रात दो बजे तक बार खोले गए। एक दिन की शराब बिक्री से आबकारी महकमे को 14.27 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ। इसमें सबसे अधिक भागीदारी अंग्रेजी शराब की रही। इस दौरान 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां बेची गईं।

    आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल के अनुसार, नए साल के जश्न को देखते हुए सरकार ने नए साल के जश्न के मौके पर सभी होटल रेस्टोरेंट और बार को 24 घंटे खुले रहने के आदेश जारी किए थे. इसी के चलते आबकारी विभाग ने 2 बजे तक बार संचालन की अनुमति दी थी. उन्होंने बताया कि राज्य में न्यू ईयर के जश्न में पार्टी करने के लिए वन डे बार लाइसेंस भी उपलब्ध कराए गए थे. आबकारी विभाग के अनुसार, न्यू ईयर पार्टी के लिए तकरीबन 600 बार लाइसेंस जारी किए गए थे.

    पूरे प्रदेश में 9426 बियर की पेटियों की बिक्री हुई.

    देहरादून और नैनीताल में सबसे ज्यादा बियर की बिक्री हुई.

    देहरादून और नैनीताल जिले में ही सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई.

    पूरे प्रदेश में 31st की नाइट 3761 अंग्रेजी शराब की पेटियां बिकीं.

    इसी तरह से 600 से ज्यादा वनडे बार लाइसेंस दिए गए.

    31 दिसंबर को 11206 देसी शराब की पेटियां बिकीं.

    इस तरह से कुल मिलाकर 31 दिसंबर की रात 14 करोड़ 26 लाख 86 हजार 204 की शराब से राजस्व प्राप्त हुआ.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version