Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: विभाग आयोजित करेंगे सत्र, लोक संस्कृति का होगा प्रदर्शन
    Uncategorized

    12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: विभाग आयोजित करेंगे सत्र, लोक संस्कृति का होगा प्रदर्शन

    adminBy adminJanuary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: विभाग आयोजित करेंगे सत्र, लोक संस्कृति का होगा प्रदर्शन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. इसके लिए उत्तराखंड के प्रवासियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है. ताकि उत्तराखंड के प्रवासी राज्य के विकास में अपना सहयोग दे सके. इसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 7 नवंबर 2024 को देहरादून में उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया था. जिस सम्मेलन में देश के तमाम हिस्सों में रह रहे प्रवासियों को आमंत्रित किया गया था. ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजन करने जा रही है. जिसकी तैयारियां शासन स्तर पर तेज हो गई है.

    देहरादून में 12 जनवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन होना है. जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, कौशल विकास विभाग और कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से सम्मेलन में आयोजित किए जाने वाले सत्रों की जानकारी दी गई. सम्मेलन में उद्योग विभाग की ओर से उत्तराखंड में तमाम क्षेत्रों (मैन्युफैक्चरिंग, पावर तथा स्टार्टअप) में निवेश की संभावनाओं पर सत्र आयोजित कर चर्चा की जाएगी.

    इसके माध्यम से प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए अब तक 15 देशों के प्रवासी उत्तराखंडियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। सम्मेलन में उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास व कृषि एवं उद्यान पर आधारित चार सत्र होंगे। जिसमें प्रवासी उत्तराखंडियों से विशेषज्ञता के आधार पर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्योग विभाग की ओर से विनिर्माण, ऊर्जा, स्टार्टअप क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, पर्यटन हाॅस्पिटेलिटी एंड वेलनेस, कौशल विकास विभाग की तरफ से कौशल विकास, विदेश में रोजगार व उच्च शिक्षा क्षेत्र और कृषि विभाग की ओर से हाॅर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन, एरोमा क्षेत्र की संभावनाओं को प्रवासियों के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा प्रवासियों को राज्य में एक गांव गोद लेने के लिए आग्रह किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version