Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: 24 घंटे से रुक-रुककर जारी बारिश, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
    Uncategorized

    उत्तराखंड: 24 घंटे से रुक-रुककर जारी बारिश, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

    adminBy adminDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखण्ड में मौसम के बदले मिजाज ने तापमान में खासी गिरावट ला दी है। इस दौरान जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इधर मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। इस बीच बर्फबारी और बारिश के चलते पूरा उत्तराखण्ड शीतलहर की चपेट में आ गया है, जिसके चलते शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर नैनीताल जिले में हिमपात, शीतलहर एवं कोहरे से बचाव के लिए विभिन्न निकाय क्षेत्रों में रैन बसेरे, अलाव जलाने व कंबल वितरण कार्यों में तेजी लाई गई है।

    उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य निखर उठा है। ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित गांवों में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी के चलते चांदी की तरह चमक रही पर्वत श्रृंखलाओं का नजारा देखकर गदगद हैं। इस बीच थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए मुनस्यारी में पर्यटकों का सैलाब उमड़ने लगा है। बुधवार को नगर के होटल, रेस्टहाउस व कई लाज पर्यटकों से पैक रहे। होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ से दो हजार पर्यटक मुनस्यारी पहुंच चुके हैं।

    चमोली जनपद में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में करीब तीन तो हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। औली सड़क पर कटर मशीन से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए हैं। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के काम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। धाम में एनएचआईडीसीएल के 8 इंजीनियर और लगभग 150 मजदूर मौजूद हैं, जिन्हें निचले क्षेत्रों में लाने की तैयारी की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version