Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड: निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नई वेबसाइट व डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ
    Uncategorized

    उत्तराखंड: निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नई वेबसाइट व डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

    adminBy adminNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नई वेबसाइट व डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने आज अपनी नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने आज अपनी नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान करन माहरा  ने कहा, “आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जन-सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का यह कदम डिजिटल युग में पार्टी को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूरा उपयोग करें और कांग्रेस के विचारों को राज्य के हर कोने तक पहुंचाएं।

    विकास नेगी ने कहा, “हमारे डिजिटल सदस्यता अभियान के पहले चरण में 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है, और आने वाले महीनों में इसे 10 लाख तक बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में फेसबुक पर हमारी पार्टी की उपस्थिति भाजपा से कहीं अधिक मजबूत है, और हम आने वाले समय में हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा से काफी आगे निकल जाएंगे। यह अभियान हमारी पार्टी की ताकत और प्रभाव को और अधिक सशक्त करेगा।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस डिजिटल क्रांति में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version