Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार: पत्नी और सास की हत्या कर पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया, घटना से सनसनी
    Uncategorized

    हरिद्वार: पत्नी और सास की हत्या कर पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया, घटना से सनसनी

    adminBy adminNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: पत्नी और सास की हत्या कर पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया, घटना से सनसनी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पत्नी और सास की हत्या कर एक शख्स ने खुद को भी गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सोमवार शाम घटी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक 59 वर्षीय राजीव अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय संसार सिंह अरोड़ा दिल्ली में सिद्धार्थ एन्क्लेव के महारानी बाग आश्रम में अपनी 55 वर्षीय पत्नी सुनीता के साथ रहते थे। पिछले कुछ समय से उनकी 78 वर्षीय सास शकुंतला दीपक पत्नी स्वर्गीय जगदीश चंद्र भी उनके साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि शकुंतला कुछ दिन पहले उपचार के लिए, देहरादून में रहने वाले अपने पोते अर्णव के पास पहुंची थी।

    रविवार को शकुंतला देहरादून से हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान उनकी बेटी सुनीता भी उनके साथ थीं। बाद में दिल्ली से राजीव भी हरिद्वार पहुंच गया। इसी बीच घर में हुए विवाद के बीच राजीव अरोड़ा ने रिवॉल्वर से पत्नी सुनीता और सास शकुंतला की हत्या कर डाली। उसके बाद राजीव ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। एसएसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजीव ने पहले सास और पत्नी की कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर उन्हें गोली मारी। इसके बाद उसने रिवॉल्वर को खुद की कनपटी से सटाकर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू को लेकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। राजीव और सुनीता अरोड़ा की एक बेटी है जो स्कॉटलैंड में रहकर पढ़ाई कर रही है।

    घर की पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाले जयदीप और उसकी पत्नी रीतू ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे झगड़े की आवाजें आ रही थीं। रीतू के मुताबिक इस दौरान गोली चलने जैसे आवाजें आईं और उसके बाद खामोशी पसर गई। तीन गोलियां चलने से आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई थी। आनन-फानन में लोग अरोड़ा परिवार के घर की ओर दौड़ पड़े। फर्श पर तीन लाखें देख लोग सहम उठे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version