Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून: मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में जिंदगी भर की कमाई गंवाई, महिला से 1.79 करोड़ रुपये ठगे
    Uncategorized

    देहरादून: मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में जिंदगी भर की कमाई गंवाई, महिला से 1.79 करोड़ रुपये ठगे

    adminBy adminNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में जिंदगी भर की कमाई गंवाई, महिला से 1.79 करोड़ रुपये ठगे
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने देहरादून की एक महिला से एक करोड़ 79 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने जब महिला को ग्रुप से हटाया तब तक उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। रायपुर निवासी पूजा ने बताया कि वह शेयर बाज़ार में निवेश करती। दो महीने पहले वाट्सएप के माध्यम से एक मार्गन स्टेनली नामक एक निवेशक ग्रुप के संपर्क में आई। कंपनी जोकि ट्रेडिंग का ही काम करती है जिस कारण उन्हें कंपनी पर भरोसा हो गया।

    पीड़ित ने बताया कि ग्रुप में उन्हें निवेश संबंधी सलाह दी जाती थी। इस वाट्सएप ग्रुप में तीन लोग सलाहकार बनें। पहले उनसे दो लाख रुपये निवेश किए, लेकिन बाजार में मुनाफे को देखते हुए उन्होंने 16 लाख रुपये निवेश कर दिए। नवंबर को उन्हें बताया गया कि उनके नाम से दो इनिशियल पब्लिक आफरिंग (आइपीओ) निकले हैं जिसके लिए एक करोड़ 61 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। धनराशि जमा न करने की सूरत में खाते पर रोक लग जाएगी। घबराहट में उन्होंने खाते में उक्त राशि बढ़ा दी, इसके लिए उन्होंने करीबी रिश्तेदारों से कर्ज लिया। धनराशि जमा होते ही उनके खाते में लेनदेन बंद हो गया और बाद में खाता ही बंद कर दिया गया।

    साइबर ठगों ने एक महिला को घर बैठे रुपये कमाने का लालच देकर उनसे 21 लाख रुपये ठग लिए। विकासनगर निवासी संजोली ने बताया कि पांच नवंबर को उनके वाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया और गूगल रेटिंग व रिव्यूज के नाम पर उन्हे एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में तीन एडमिन थे। पांच नवंबर को उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में ऐड किया था। पहली पैमेंट 2000 रुपये लगाने पर उन्हें 2700 रुपये वापस आए। छह नवंबर को 9000 रुपये जमा करवाए, इसके बाद उन्हें मुनाफे की धनराशि दिख रही थी, लेकिन वह निकाल नहीं पाई। धीरे-धीरे करके ठगों ने उनसे 21 लाख रुपये जमा करवा दिए और ग्रुप से हटा दिया। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version