Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»182 साल बाद बदला अंग्रेजों का दिया नाम…अब अटल उद्यान बना मसूरी का कंपनी गार्डन
    Uncategorized

    182 साल बाद बदला अंग्रेजों का दिया नाम…अब अटल उद्यान बना मसूरी का कंपनी गार्डन

    adminBy adminNovember 21, 2024Updated:November 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    182 साल बाद बदला अंग्रेजों का दिया नाम…अब अटल उद्यान बना मसूरी का कंपनी गार्डन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पहाड़ों की रानी मसूरी में अंग्रेजों के जमाने से स्थापित कंपनी गार्डन का नाम अटल उद्यान हो गया है. मसूरी कंपनी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अटल उद्यान का उद्घाटन किया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह अटल उद्यान समर्पित किया गया है. अब जल्द ही अटल जी की आदमकद मूर्ति भी अटल उद्यान में स्थापित की जाएगी.

    शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण में अहम योगदान दिया था. आज उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का लगातार विकास किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं के तहत उत्तराखंड का विकास हो रहा है, सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं और नए पर्यटन स्थल विकसित किया जा रहे हैं.

    अटल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह बड़े गौरव का पल है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था और उनको मसूरी से विशेष लगाव भी रहा। उन्होंने कहा कि गुलामी के प्रतीक कंपनी गार्डन को अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा। कहा कि शीघ्र ही यहां अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। कहा कि केदारनाथ चुनाव में भाजपा की जीत तय है। कहा कि एमपीजी कॉलेज और टाउन हाॅल के नाम बदलने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version